अकेलापन

 Home रचनाकारो की सूची  रचनाएँ  काव्यशास्त्र  Other  रचना भेजे

                अकेलापन             

©️copyright :  manisha saraswat ,bloomkosh के की अनुमति है।इस रचना का प्रयोग    की अनुमति बिना कही नही किया जा सकता है।

शीर्षक - अकेलापन 

जब  अकेले  आये  दुनिया में, 
तो अकेले क्यों नहीं रह सकतेl
जब  अकेले जाना  दुनिया से,
तो खुश क्यों नहीं रह सकतेll
  जानती   हूँ    मैं, 
बहुत  बातें  बतानी  हैl
पर कोई शख्स ही नहीं है, 
जिन्हें ये बातें सुनानी है।। 
क्यों चाहते एक शख्स, 
जो तुमको जरा समझे।
खुद ही में है वो शख्स, 
जो तुमको सदा समझे।। 
तो खुद मैं खोजो उसको, 
मिलकर  सुकून पाओगे।
पर अगर बाहर खोजा तो, 
सिर्फ   दर्द   पाओगे।। 
अब मर्जी तुम्हारी है, 
क्या चाहते हो तुम। 
अकेले रहना चाहते हो, 
या दर्द सहना चाहते हो।। 
     मानती    हूँ    मैं, 
 बहुत कठिनाई आयेगी। 
 पर  उस दर्द से बेहतर, 
तो वो  कठिनाई  भायेगी।

Bloomkosh 

Bloomkosh हिन्दी काव्य webpage है,इस पर बहुत से हिन्दी साहित्य रचनाकारो की रचनाएँ संकलित की गयी है।

हमसे जुड़े

अन्य रचनाएँ 

Terms & conditions     Privacy policy    About us  Contact us    Disclaimer 

जिंदगी

 Home रचनाकारो की सूची  रचनाएँ  काव्यशास्त्र  Other  रचना भेजे

                  जिंदगी                  

©️copyright : manisha saraswat  ,bloomkosh के की अनुमति है।इस रचना का प्रयोग    की अनुमति बिना कही नही किया जा सकता है।

शीर्षक - जिंदगी 

Poem-4
                            ज़िंदगी
जिंदगी   का   सफर, 
भरा है  पूरा काटों से। 
हँसकर तुम चलोगे तो, 
ये काटें भी है फूल से।। 
रोने   से  मिलेगा  क्या, 
दर्द  खुद को  दोगे तुम। 
जरा मुस्कुरा के देखो तो, 
कितने चेहरे खिलेगे तब।। 
मुश्किलों   का   दौर  है, 
तुम  धैर्य  रखो  गुजरेगा। 
जब नया सवेरा आयेगा, 
तो ये वक्त भी  सुधरेगा।। 

। 

Bloomkosh 

Bloomkosh हिन्दी काव्य webpage है,इस पर बहुत से हिन्दी साहित्य रचनाकारो की रचनाएँ संकलित की गयी है।

हमसे जुड़े

अन्य रचनाएँ 

Terms & conditions     Privacy policy    About us  Contact us    Disclaimer 

यह छोटा सा जीवन

 Home रचनाकारो की सूची  रचनाएँ  काव्यशास्त्र  Other  रचना भेजे

            यह छोटा सा जीवन    

©️copyright : manisha saraswat  ,bloomkosh के की अनुमति है।इस रचना का प्रयोग    की अनुमति बिना कही नही किया जा सकता है।

शीर्षक - यह छोटा सा जीवन

Poem-3

यह छोटा सा जीवन

कभी    हँसायेगा, 
तो कभी  रूलायेगा। 
पर  तू डरना मत मेरे दोस्त,
यह बस इम्तिहान लेकर जायेगा।। 
                     यह छोटा सा...... 
जीवन में अगर मुश्किलें आयेगी, 
तो बहुत कुछ सिखा कर जायेगी। 
तू बस हिम्मत से काम लेना मेरे दोस्त, 
तो ये सारी मुश्किलें भी हल हो जायेगी।। 
                    यह छोटा सा.......... 
इस  छोटे  से  जीवन  में, 
यादों  का  बड़ा  पिटारा  होगा। 
तू बस हर लम्हे को खुल के जीना मेरे दोस्त, 
ये  जीवन  न  दुबारा  होगा।। 
                   यह छोटा सा........... 

Bloomkosh 

Bloomkosh हिन्दी काव्य webpage है,इस पर बहुत से हिन्दी साहित्य रचनाकारो की रचनाएँ संकलित की गयी है।

हमसे जुड़े

अन्य रचनाएँ 

Terms & conditions     Privacy policy    About us  Contact us    Disclaimer 

किस्मत

 Home रचनाकारो की सूची  रचनाएँ  काव्यशास्त्र  Other  रचना भेजे

                किस्मत                

©️copyright :  manisha saraswat ,bloomkosh के की अनुमति है।इस रचना का प्रयोग    की अनुमति बिना कही नही किया जा सकता है।

शीर्षक - किस्मत

Poem-2
                किस्मत
क्यों कोसते हो किस्मत को अपनी, 
जरा  निकलकर  देखो  तो  बाहर। 
जो  मिला  है  तुमको  बिन  मागें, 
उसके लिए तरस रहे लोग हजार।। 
तो कोसना बन्द करो किस्मत को, 
और शुकिया करो अब उस रब को। 
जिसने  बख्शा  ये   सब  तुम  को, 
कोटि-कोटि नमन करो अब उसको।। 

Bloomkosh 

Bloomkosh हिन्दी काव्य webpage है,इस पर बहुत से हिन्दी साहित्य रचनाकारो की रचनाएँ संकलित की गयी है।

हमसे जुड़े

अन्य रचनाएँ 

Terms & conditions     Privacy policy    About us  Contact us    Disclaimer 

सपना

 Home रचनाकारो की सूची  रचनाएँ  काव्यशास्त्र  Other  रचना भेजे

                सपना                     

©️copyright : manisha saraswat  ,bloomkosh के की अनुमति है।इस रचना का प्रयोग    की अनुमति बिना कही नही किया जा सकता है।

शीर्षक - सपना

Poem-1                        
        सपना
करता जा तू कोशिश बन्दे, 
रब    तो    तेरे   साथ   है। 
डरता क्यों है  मुश्किलों से, 
ये   तो  मात्र   पड़ाव   है।। 
पड़ाव तो ऐसे बहुत आयेगे, 
तो   क्या   डरकर   बैठेगा। 
और देखा था जो सपना तू ने, 
तो   क्या   उसको   तोड़ेगा।। 
तोड़ना नहीं है सपना तुझको, 
बल्कि  उसको  तो  पाना  है।
उसके बाद जो खुशी मिलेगी, 
उसमें  ही  तो   खजाना  है।। 
माता- पिता के चेहरे पर फिर, 
प्यारी   सी   मुस्कान    होगी। 
गर्व   से   सीना   चौड़ा  होगा, 
उसमें तेरी भी तो शान होगी।। 
तो  लग  जा   फिर  तू   अपने, 
उस   सपने   को  पूरा   करने। 
और लगा दे अपनी पूरी मेहनत, 
फिर उस सपने को पूरा कर दे।। 

Bloomkosh 

Bloomkosh हिन्दी काव्य webpage है,इस पर बहुत से हिन्दी साहित्य रचनाकारो की रचनाएँ संकलित की गयी है।

हमसे जुड़े

अन्य रचनाएँ 

Terms & conditions     Privacy policy    About us  Contact us    Disclaimer 

मेरा परिवार

  Home रचनाकारो की सूची  रचनाएँ  काव्यशास्त्र  Other  रचना भेजे

              मेरा परिवार            

©️copyright : rashmi   ,bloomkosh के की अनुमति है।इस रचना का प्रयोग    की अनुमति बिना कही नही किया जा सकता है।

शीर्षक - मेरा परिवार

कविता 5
विषय:-मेरा परिवार

त्याग, समर्पण के आधार से जहाँ एक दुसरे के दिल में प्यार 
खुशियों की बुनियाद है, मुस्कुराने की वजह हैं परिवार

एक दुसरें की भावनाओं की कद्र अपनापन बेशुमार
विश्वास हो मन में जहाँ खडी न होती गलतफ़हमी की दिवार

बडे बुजूर्गो की इज़्जत, छोट़ों से अशिष होता अतिथी सत्कार
अपनी संस्कृती, सभ्यता विरासत, रहते सदैव संस्कार

थोडी होती नोक़झोक पर स्नेह और प्रेम से सुलझती हर तकरार
परिवार संग हर क्षण लगता जैसे कोई तीज़-त्योहार

सुख दुःख बांट़ते मुश्किल वक्त में मजबूती से झेलते हर प्रहार
एकजूट़ का सुरक्षा कवच हमारा कोई शत्रू ना करता वार

एकता शक्ति सबकी, एक दुसरें की मिलकर खुशी से सज़ता संसार
सुखी परिवार में ही लक्ष्मी, सरस्वती सदैव रहती घर द्वार

रश्मी कौलवार

Bloomkosh 

Bloomkosh हिन्दी काव्य webpage है,इस पर बहुत से हिन्दी साहित्य रचनाकारो की रचनाएँ संकलित की गयी है।

हमसे जुड़े

अन्य रचनाएँ 

Terms & conditions     Privacy policy    About us  Contact us    Disclaimer 

स्वार्थ से परमार्थ तक का सफर

Home रचनाकारो की सूची  रचनाएँ  काव्यशास्त्र  Other  रचना भेजे

©️copyright :   rashmi ,bloomkosh के की अनुमति है।इस रचना का प्रयोग    की अनुमति बिना कही नही किया जा सकता है।

शीर्षक - स्वार्थ से परमार्थ तक का सफर

कविता 4
विषय:- स्वार्थ से परमार्थ तक का सफर

हर मनुष्य के लिए आसान नही हैं, ये स्वार्थ से परमार्थ तक का सफर।
जन्म से ही स्वयं के बारे में सोचने की, आदत लगी हैं उसे इस कदर।

पहले अपना विचार करके ही, फिर वो परोपकार करता सोच समझकर।
मनुष्य जीता होकर स्वार्थी माया, मोह, ममता, आशा की पट्टी बांधकर।

परमार्थ शूरु होता, जब वो जीता दुसरों के लिए मोह, माया को त्याग कर।
अंतशक्ती जलाता काम, क्रोध, लोभ, मोह की तृष्णा को भस्म कर।

परमार्थ में प्रभू भक्ति, विवेक की ज्योती से जब जीता विरक्त होकर।
अपना अभिमान त्यागकर, कर्म भी करता सारे फल की आशा छोड़कर।

इंद्रियों को वश में करके, जब एकचित्त से प्रभू का ध्यान, चिंतन कर।
दर्शन देते प्रभू एक ना एक दिन उसकी भक्ति से प्रसन्न होकर।

रश्मी कौलवार 
*************************

Bloomkosh 

Bloomkosh हिन्दी काव्य webpage है,इस पर बहुत से हिन्दी साहित्य रचनाकारो की रचनाएँ संकलित की गयी है।

हमसे जुड़े

अन्य रचनाएँ 

Terms & conditions     Privacy policy    About us  Contact us    Disclaimer 

सीख

 Home रचनाकारो की सूची  रचनाएँ  काव्यशास्त्र  Other  रचना भेजे

                सीख                      

©️copyright :  rashmi  ,bloomkosh के की अनुमति है।इस रचना का प्रयोग    की अनुमति बिना कही नही किया जा सकता है।

शीर्षक - सीख

कविता 3
विषय:-सीख

जिंदगी की पाठशालामें हमें रोज कोई न कोई सीख दे जाता है।
अपने अनुभव, ज्ञान, शिक्षा से हमे  समृद्ध कर जाता है।
माता पिता, परिवार हमे जीने के तरीके सीखाते है।
जीवन पथ पर सही दिशा में चलना सीखाते है।

गुरु हमे अक्षर ज्ञान देकर जीवनपथ पर प्रगती करना सीखाते है।
दोस्त तो जिंदगी के हर रंग में रंगना सीखाते है।
मनुष्य ही नहीं पशु, पक्षी, सृष्टी भी हमे सीख देती हैं।
जीवन का सारा सार हमे अपने आचरण से समझाते हैं।

चींटी कभी हार नहीं मानती, बार बार गिरकर उठ़ जाती हैं।
आत्मनिर्भरता, आत्मविश्वास का पाठ़ सीखाती है।
रंगबिरंगी तितली अपने धून में मस्त होकर मधुर रस का पान करती हैं।
अच्छे गुणों का आकलन, सदैव खुश रहना सीखाती है।

बगुला एकाग्रता से शिकार कर धैर्य, संयम का पाठ़ पढ़ाता हैं।
बाज़ जैसी तेज़ नजर रखोंगे तो, लक्ष्य जरूर प्राप्त होता हैं।
नदी, पर्वत, वृक्ष, निस्वार्थ भाव से सेवा देकर, परोपकार की सीख देते है।
ये चाँद सुरज हमे सही वक्तपर, कड़ी मेहनत करने की सीख देते है।

हर कोई किसीं न किसीं रूप में, कही ना कही हमे सीख देता है।
जीनसे हमें जीवन का सच्चा मोल समझ में आता हैं।
 
रश्मी कौलवार
***********************

Bloomkosh 

Bloomkosh हिन्दी काव्य webpage है,इस पर बहुत से हिन्दी साहित्य रचनाकारो की रचनाएँ संकलित की गयी है।

हमसे जुड़े

अन्य रचनाएँ 

Terms & conditions     Privacy policy    About us  Contact us    Disclaimer 

सुख और आनंद में सूक्ष्म अंतर

 Home रचनाकारो की सूची  रचनाएँ  काव्यशास्त्र  Other  रचना भेजे

©️copyright :  rashmi ,bloomkosh के की अनुमति है।इस रचना का प्रयोग    की अनुमति बिना कही नही किया जा सकता है।

शीर्षक - सुख और आनंद में सूक्ष्म अंतर

कविता 2
विषय:- सुख और आनंद में सूक्ष्म अंतर

समझ ले बंदे, सुख और आनंद में बड़ा सूक्ष्म हैं अंतर।
गलतफ़हमी इंसान की इस्तेमाल करता पर्याय समझकर।

सुख हमेशा किसीं व्यक्ती या वस्तू पे होता निर्भर।
आनंद तो हमारी प्रकृती झाँक ले जरा मन के भीतर।

आनंद में सुखानुभूती होती, पर सुख में नहीं मिलता आनंद।
आनंद का संबंध आत्मा से, सुख का संबंध शरीर के अंदर।

मनुष्य का आनंद अक्षय, अनंतकाली, शाश्वत। 
पर मनुष्य का हर सुख अल्पकाली, अस्थायी, क्षणिक।

आनंद से और आनंद हैं मिलता, सुख के बाद दुख आता अक्सर।
आनंद और सुख बांट़कर, स्वर्ग का अनुभव मिलता इसी धरापर।

"सत्, चित्, आनंद" स्वरूप हैं तेरा, देख जरा ज्ञान चक्षू खोलकर।
मत दौड़ क्षणिक सुख के पिछे, आनंद तो तेरे हृदय के भीतर।

रश्मी कौलवार
**************************

Bloomkosh 

Bloomkosh हिन्दी काव्य webpage है,इस पर बहुत से हिन्दी साहित्य रचनाकारो की रचनाएँ संकलित की गयी है।

हमसे जुड़े

अन्य रचनाएँ 

Terms & conditions     Privacy policy    About us  Contact us    Disclaimer 

बेटियाँ पराया धन

  Home रचनाकारो की सूची  रचनाएँ  काव्यशास्त्र  Other  रचना भेजे

©️copyright :  Rashmi kaulwar ,bloomkosh के की अनुमति है।इस रचना का प्रयोग    की अनुमति बिना कही नही किया जा सकता है।

शीर्षक - बेटियाँ पराया धन

 कविता 1
विषय:- बेटियाँ पराया धन
भगवान की असीम कृपा का फल।
जीस घर में पड़ते लक्ष्मी के कदम।
फिर क्यों कहें बेटियाँ पराया धन?

सौभाग्य माँ बाप का जहाँ लेती बेटी जनम।
जरूर पिछले जनम के कोई पुण्य करम।
फिर क्यों कहें बेटियाँ पराया धन?

परिवार के दुख से उद्विग्न होता जीसका मन।
अपनी खुशबू से महकाती बाबूल का आंगण।
फिर क्यों कहें बेटियाँ पराया धन?

पिता कन्यादान करके पाता है उत्तम फल।
बेटी ही जोडती दोनो घर के बीच कुलसंबंध।
फिर क्यों कहें बेटियाँ पराया धन?

विदा करके पिता अपना फ़र्ज निभाता।
बेटी दुसरा घर सजाकर कर्ज चुकाती।
फिर क्यों कहें बेटियाँ पराया धन?

रश्मी कौलवार.
**************************

Bloomkosh 

Bloomkosh हिन्दी काव्य webpage है,इस पर बहुत से हिन्दी साहित्य रचनाकारो की रचनाएँ संकलित की गयी है।

हमसे जुड़े

अन्य रचनाएँ 

Terms & conditions     Privacy policy    About us  Contact us    Disclaimer 

जिंदगी औरत की

  Home रचनाकारो की सूची  रचनाएँ  काव्यशास्त्र  Other  रचना भेजे

            जिंदगी औरत की         

©️copyright :   ritu vemuri ,bloomkosh के की अनुमति है।इस रचना का प्रयोग    की अनुमति बिना कही नही किया जा सकता है।

शीर्षक - जिंदगी औरत की

शीर्षक : जिंदगी औरत की
विधा।  :     कविता

जिंदगी औरत की जैसे तूफानों में फँसी किश्ती 
पहले जन्म के लिए संघर्ष फिर अस्तित्व की जंग लड़ती 

दूसरे घर जाना,बचपन से एक ही घुट्टी पी बड़ी होती 
दूसरे घर में भी पराई रहती लोलक सी झूलती रहती

सबकी सुनती-सोचती उसकी सुनने वाला कोई नहीं 
माँ-बीबी-बेटी-बहू हैं नाम,अपनी पहचान कुछ नहीं 

चाँद के सोने के बाद सोती,सूरज के उठने से पहले जगती
कभी ज़रा वो देर तक सो जाए पूरे घर में अफरातफरी मचती 

औरत की  जिंदगी की खलनायक इक औरत होती
 अपनी बेटी के लिए हाय तौबा बहू के लिए गड्ढे खोदती  

कामकाजी महिलाओं की जिंदगी तो दोधारी तलवार समान
काम करके जाती आते काम में जुटती रस्ते से भाजी खरीदती आती

बच्चों की पढ़ाई-ट्यूशन की पूरी जिम्मेदारी उसपर होती 
चूक करें बच्चें पर जवाबदारी औरत की होती 

 जिंदगी औरत की हमेशा ही  डर-हवस के साए में रहती
बाहर भेड़िए घूम ही रहे अपनों में भी रंगे सियार कम नहीं

जिंदगी औरत की आजकल समाचार की सुर्खियाँ बन गईं
 जिंदगी रही कहाँ मौत के साए में साँस लेने को विवश हो गई

Writer : Ritu Vemuri

Bloomkosh 

Bloomkosh हिन्दी काव्य webpage है,इस पर बहुत से हिन्दी साहित्य रचनाकारो की रचनाएँ संकलित की गयी है।

हमसे जुड़े

अन्य रचनाएँ 

Terms & conditions     Privacy policy    About us  Contact us    Disclaimer 

कागजी एहसास

  Home रचनाकारो की सूची  रचनाएँ  काव्यशास्त्र  Other  रचना भेजे

                कागजी अहसास        

©️copyright :  ritu vemuri ,bloomkosh के की अनुमति है।इस रचना का प्रयोग    की अनुमति बिना कही नही किया जा सकता है।

शीर्षक - कागजी एहसास

शीर्षक: कागजी एहसास

यहांँ  चेहरा  ही  असली  नहीं मुखौटा  है
एहसासों  की  बात  ना करें एक धोखा है

झूठी  मुस्कानों  के पीछे  दर्द के   सैलाब
झूठी मोहब्बत के पीछे हवस के नकाब

एहसास अंदर ही अंदर घुट कर मर रहे हैं
सुनने वाले शेरों की तारीफ  भी कर रहें हैं 

दिल में झाँकने वाला कोई तो मसीहा मिलता 
रौशनी के शहर में कोई असली दिया मिलता 

कागज़ों पर हो रहे जिंदगी के अहम फैसले 
एहसासों को कर रूसवा हो रहे आबरू पर हमले

By: Ritu Vemuri

Bloomkosh 

Bloomkosh हिन्दी काव्य webpage है,इस पर बहुत से हिन्दी साहित्य रचनाकारो की रचनाएँ संकलित की गयी है।

हमसे जुड़े

अन्य रचनाएँ 

Terms & conditions     Privacy policy    About us  Contact us    Disclaimer 

चारदीवारी के अंदर

  Home रचनाकारो की सूची  रचनाएँ  काव्यशास्त्र  Other  रचना भेजे

         चारदीवारी के अंदर         

©️copyright : ritu vemuri   ,bloomkosh के की अनुमति है।इस रचना का प्रयोग    की अनुमति बिना कही नही किया जा सकता है।

शीर्षक - चारदीवारी के अंदर

शीर्षक : चारदीवारी के अंदर
विधा : कविता

चारदीवारी में सुरक्षा अपनों का अपनापन है 
सुख-दुख बाँटते मिलकर,अपना वृंदावन है  

सुख-चैन  है  इसमे  इसी  में चारों धाम हैं 
सारी दुनिया घूम लो इसके जैसा न  स्थान है

माँ-बाप की दुआ इसमें भाई बहन का दुलार
दुनिया की भूखी नज़रों से बचने का सहार है

इसकी दहलीज जो लाँघी सच से सामना होगा
दुनिया की बेशर्मी,बेरहमी से जूझना होगा

जब तक रहें घर की बातें चारदीवारी के अंदर
तब तक पाए मान वो घर, एकता की मिसाल है 

हर आँख का सपना चारदीवारी और इक छत
रूखा-सूखा खाकर भी मिलता यहांँ अमृत है 

Writer : Ritu Vemuri

Bloomkosh 

Bloomkosh हिन्दी काव्य webpage है,इस पर बहुत से हिन्दी साहित्य रचनाकारो की रचनाएँ संकलित की गयी है।

हमसे जुड़े

अन्य रचनाएँ 

Terms & conditions     Privacy policy    About us  Contact us    Disclaimer 

बंधनों में जकड़ी हुई

  Home रचनाकारो की सूची  रचनाएँ  काव्यशास्त्र  Other  रचना भेजे

         बंधनों में जकड़ी हुई         

©️copyright : ritu vemuri   ,bloomkosh के की अनुमति है।इस रचना का प्रयोग    की अनुमति बिना कही नही किया जा सकता है।

शीर्षक - बंधनों में जकड़ी हुई

शीर्षक: बंधनों में जकड़ी हुई
विधा   : कविता

बंधनों में जकड़ी हुई सिसकती हैं नारी की सांँसे
कुर्बान कर देती है अपने सपने पर रीती रहती आंँखें

कितनी ही प्रतिभाएँ कोख में मार डाली जातीं
जो जन्मीं संस्कारों की बेड़ियों में जकड़ी जातीं

दूसरे घर जाने का मंत्र सुन-सुन बड़ी होतीं
चाल-ढाल,रूप-रंग हर कसौटी पर कसी जातीं

नारी ने आधुनिकता का चोला तो पहन लिया
पर हाथ बँटाए नहीं कामकाजी महिला का पिया

एक जैसी पढ़ाई,एक जैसा पदभार पर वेतन नहीं
हर बात पर टोका -टाकी, जमाना ठीक नहीं 

परिवार के सपनों पर सदा कुर्बान होते नारी के सपने
त्याग की देवी का ठप्पा लगा छलते उसके अपने

रात दिन सबकी सेवा करे चाहे बच्चे हों या बूढ़े 
उसको  बीमार तक पड़ने का अधिकार नहीं 

अपने जीवन से अपने लिए चंद पल मिलते नहीं 
कभी दोस्तों संग जाने को कह दे भ्रकुटियाँ तनी 

बंधनों में जकड़ी हुई भी एक पहचान बनाई 
इतिहास से वर्तमान तक उदहारण देख लो भाई

Writer : Ritu Vemuri

Bloomkosh 

Bloomkosh हिन्दी काव्य webpage है,इस पर बहुत से हिन्दी साहित्य रचनाकारो की रचनाएँ संकलित की गयी है।

हमसे जुड़े

अन्य रचनाएँ 

Terms & conditions     Privacy policy    About us  Contact us    Disclaimer 

चेहरा एक खुली किताब

  Home रचनाकारो की सूची  रचनाएँ  काव्यशास्त्र  Other  रचना भेजे

        चेहरा एक खुली किताब    

©️copyright : ritu vemuri   ,bloomkosh के की अनुमति है।इस रचना का प्रयोग    की अनुमति बिना कही नही किया जा सकता है।

शीर्षक - चेहरा एक खुली किताब

शीर्षक :चेहरा एक खुली किताब
विधा : कविता 

चेहरा एक खुली किताब खुश हो खिले जैसे गुलाब 
दुखी चेहरे को प्रसाधन भी नहीं ढक पाते जनाब

अंत:करण का सारा अवसाद चेहरे पर टिकता है
आँखों की खामोशियों में अकेलापन छलकता है 

जबरदस्ती की मुस्कान,दिल खोल हँसी की पहचान 
बच्चा भी बता सकता कितनी है टूटन व कितनी थकान

चिंता समय से पहले खींच देती चेहरे पर लकीरें 
बालों की जर्दी में बसते जिम्मेदारियों के जजीरे

माथे में पड़े बल, सिकुड़ी भौहें चिंता की निशानी
इधर-उधर ताकती आँखों से छलकती बेईमानी 

चेहरा अपने आप में कई दास्ताने छिपाए रहता है 
इंसान के अरमानों के  खजाने छिपाए रहता है 

जीवन के नवरसों का लेखा-जोखा है चेहरा 
अन्तर्मन की हर्ष-विषाद का आईना है चेहरा

 पढ़ सकती सभी भाव केवल अनुभवी आँखें 
उससे भी गहराई की समझ देती डूबी आवाजें

Writer : Ritu Vemuri

Bloomkosh 

Bloomkosh हिन्दी काव्य webpage है,इस पर बहुत से हिन्दी साहित्य रचनाकारो की रचनाएँ संकलित की गयी है।

हमसे जुड़े

अन्य रचनाएँ 

Terms & conditions     Privacy policy    About us  Contact us    Disclaimer 

कविता हूँ मैं

Home रचनाकारो की सूची  रचनाएँ  काव्यशास्त्र  Other  रचना भेजे

              कविता हूँ मैं                

©️copyright : ritu vemuri  ,bloomkosh के की अनुमति है।इस रचना का प्रयोग    की अनुमति बिना कही नही किया जा सकता है।

शीर्षक - कविता हूँ मैं 

कविता हूं मैं - शीर्षक /ritu vemuri 

कविता हूंँ मैं व्यक्ति की अनुभूतियों का गान हूँ मैं 
भावों से परिपूर्ण अन्तर्मन का सूक्ष्म आख्यान हूँ मैं 

हृदय में दबे अस्फुट अनुभवों को मुखरित करती 
मस्तिष्क में उपजते अनकहे विचारों का वितान हूँ मैं 

गेयता का पुट है मुझमें भावसौंदर्य से गात भरा 
भाषाशिल्प निखरा मुझसे तुकांत-अतुकांत हूँ मैं 

नवरसों की बहे मुझमें गंगा अलंकार-छंद रूप निखारे
समृद्ध हुआ मुझसे साहित्य, साहित्य का श्रृंगार हूँ मैं

दूसरों तक विचार पहुँचाने का सरल-सहज माध्यम 
शिक्षा का मनोरंजक साधन समझो वेद-पुराण हूँ मैं 

इतिहास की धरोहर को आजतक संँजोकर रखा 
वर्तमान को सँवारा मैंनें भविष्य का आधार हूँ  मैं

समाज का दर्पण हूँ मै क्रांति की मशाल हूँ मैं
बिजली की कौंध शब्दों में मेरे हाँ!यलगार हूँ मैं

कह न सकते जो खुलकर वो कागज़ पर उकेरें
मौन मेधावियों को दिलाती संपन्न पहचान हूँ मै

माँ की लोरी में मैं हूँ प्रेमियों की  तड़प में मैं बसती
नारी की कराह में मैं हूँ  पूजा और अजान हूँ मैं

भाव  के तार  जब  झंकृत  होते 
कविता के स्वर तब मुखरित होते

©️®️ ritu vemuri

Bloomkosh 

Bloomkosh हिन्दी काव्य webpage है,इस पर बहुत से हिन्दी साहित्य रचनाकारो की रचनाएँ संकलित की गयी है।

हमसे जुड़े

अन्य रचनाएँ 

Terms & conditions     Privacy policy    About us  Contact us    Disclaimer 

राजतंत्र का षड्यंत्र

Home रचनाकारो की सूची  रचनाएँ  काव्यशास्त्र  Other  रचना भेजे

            राजतन्त्र का षड्यंत्र       

©️copyright : anjalee bhardwaj     ,bloomkosh के की अनुमति है।इस रचना का प्रयोग    की अनुमति बिना कही नही किया जा सकता है।

शीर्षक - राजतंत्र का षड्यंत्र

विधा: कविता
शीर्षक: राजतंत्र का षड्यंत्र
दिनाँक:२४/१०/२०२०
दिवस: शनिवार
कविता संख्या: 5️⃣
सदियों से ही होता आया राजतंत्र का षड्यंत्र है 

अपनी महत्वाकांक्षा की पूर्ति का यह भी तंत्र है

केकई और मंथरा महत्वाकांँक्षा का ज्वलंत उदाहरण हैं

श्रीराम प्रभु का चौदह वर्षीय वनवास इसी के कारण है

बाली-सुग्रीव,रावण-विभीषण भाई -भाई की फूट है

कहीं ना कहीं इसमें सिंहासन  पाने का स्वर अस्फुट है

महाभारत का समर भी तो सिंहासन की प्रीत थी 

धृतराष्ट्र के पुत्र मोह पर रखी गयी जिसकी नींव थी

सत्ता लोलुपता की खातिर ही जयचंद जैसे गद्दार हुए 

कितने वीर पृथ्वीराज ऐसे जयचंदों की नज़र हुए

युगों से चलती आई यह परंपरा आज भी कायम है

सत्ता पद के मद से नैतिकता का होता आया हनन है

राजतंत्र के षड्यंत्रों ने मनुष्य के अधिकारों को खाया है

चोला ओढ़ शराफत का इसने निर्दोषों को सताया है

राजतंत्र के षड्यंत्रों का अंत अंततः प्रजा के हाथों होगा 

संगठन में शक्ति है प्रयास करें सफल अवश्य होगा

© Anjalee Chadda Bhardwaj
मौलिक स्वरचित सर्वाधिकार सुरक्षित रचना

Bloomkosh 

Bloomkosh हिन्दी काव्य webpage है,इस पर बहुत से हिन्दी साहित्य रचनाकारो की रचनाएँ संकलित की गयी है।

हमसे जुड़े

अन्य रचनाएँ 

Terms & conditions     Privacy policy    About us  Contact us    Disclaimer 

निगाहें

 Home रचनाकारो की सूची  रचनाएँ  काव्यशास्त्र  Other  रचना भेजे

                निगाहें                 

©️copyright : anjalee bhardwaj  ,bloomkosh के की अनुमति है।इस रचना का प्रयोग    की अनुमति बिना कही नही किया जा सकता है।

शीर्षक - निगाहें

विधा: कविता
शीर्षक: निगाहें
दिनाँक:२४/१०/२०२०
दिवस: शनिवार
कविता संख्या:4️⃣

बसा लिया इनमें आपको ये निगाहों का कुसूर है

आपको ना जाने खुद पर किस बात का गुरूर है

दिलकश़ निगाहें सिर्फ़ आप ही को ढूंढती हुज़ूर हैं

इन मदहोश निगाहों में छलकता मय का सुरूर है

कहिए झील सी गहरी निगाहें हमसे क्या छुपाती हैं

हाल-ए-दिल क्या जिसके बेपर्दा होने से घबरातीं हैं

ख़ामोश दिखती हैं मगर हलचल इनके अंदर रहती है

गहराई इन निगाहों की एक समंदर के मानिंद होती है

दीदार-ए-यार की घड़ी में शर्म-ओ-हया से झुकती हैं

थरथराते हैं खामोश लब और एक सिहरन सी होती है

कहर ढा जातीं जब झुकी - झुकी सी निगाहें उठती हैं

आरपार होते खंज़र और बिजलियांँ दिल पर गिरती हैं

राज़ बेशुमार छुपे होते हैं इन निगाहों में कहीं गहरे

ये निगाहें उन पर बिठा देती हैं घनेरी पलकों के पहरे

जो कभी आएँ जुदाई की घड़ियाँ दर्द से भर जाती हैं

ख़ुशी के लम्हों में ये भर कर छलक - छलक आती हैं

निगाहें इंसान के अंदरूनी अहसासों का आईना होती हैं

कभी शातिर , कभी कातिल तो कभी ये मासूम होती हैं

-© Anjalee Chadda Bhardwaj

मौलिक स्वरचित सर्वाधिकार सुरक्षित रचना
**************************

Bloomkosh 

Bloomkosh हिन्दी काव्य webpage है,इस पर बहुत से हिन्दी साहित्य रचनाकारो की रचनाएँ संकलित की गयी है।

हमसे जुड़े

अन्य रचनाएँ 

Terms & conditions     Privacy policy    About us  Contact us    Disclaimer 

मेरा मन

 Home रचनाकारो की सूची  रचनाएँ  काव्यशास्त्र  Other  रचना भेजे

                मेरा मन                    

©️copyright : anjalee bhardwaj  ,bloomkosh के की अनुमति है।इस रचना का प्रयोग    की अनुमति बिना कही नही किया जा सकता है।

शीर्षक - मेरा मन 

विधा: कविता
शीर्षक: मेरा मन
दिनाँक:२४/१०/२०२०
दिवस: शनिवार
कविता संख्या:3️⃣

मेरा मन एक बार फिर मिलना चाहे तुमसे

सिर्फ़ तुम ही तुम आ कर मिलो मुझसे 

सभी शिकवे-शिकायतें छोड़ कर आना

सभी रस्मो-रवायतों को तोड़ कर आना

और हाँ तुम और केवल तुम ही आना

मेरा एक बार तुम्हें देखने का मन है फिर से

कि क्या कहती है तुम्हारी आँखें मुझसे

इनमें मेरे लिए वही तलाश लेकर आना

इनमें उजाला और प्यास भूल ना जाना

और हाँ तुम और केवल तुम ही आना 

मेरा एक बार तुम्हें सुनने का मन है फिर से

कि क्या कहती है दिल की तड़प मुझसे

इसमें मेरे लिए वही एहसास साथ लाना

इसमें महकती साँसों को भूल ना आना

और हाँ तुम और केवल तुम ही  आना

-©Anjalee Chadda Bhardwaj

स्वरचित-मौलिक सर्वाधिकार सुरक्षित रचना
**************************

Bloomkosh 

Bloomkosh हिन्दी काव्य webpage है,इस पर बहुत से हिन्दी साहित्य रचनाकारो की रचनाएँ संकलित की गयी है।

हमसे जुड़े

अन्य रचनाएँ 

Terms & conditions     Privacy policy    About us  Contact us    Disclaimer 

जागृत करो अंतरात्मा

 Home रचनाकारो की सूची  रचनाएँ  काव्यशास्त्र  Other  रचना भेजे

             जाग्रत करो अंतरात्मा    

©️copyright : anjalee chadda bhardwaj  ,bloomkosh के की अनुमति है।इस रचना का प्रयोग    की अनुमति बिना कही नही किया जा सकता है।

शीर्षक - जागृत करो अंतरात्मा

विधा: कविता
शीर्षक: जागृत करो अंतरात्मा
दिनाँक:२४/१०/२०२०
दिवस: शनिवार
कविता संख्या:2️⃣

वह किशोरी वह नव यौवना किसी  बगिया की मासूम सी कली थी। 

माता-पिता की आँखों की पुतली बड़े ही नाजों- लाडों से वह पली थी।।

भाइयों की प्राणों से प्यारी बहना लाज -शर्म और हया था जिस का गहना।

काम उसका पढ़ना, हंसना खिलखिलाना और माँ संग कामों में हाथ बँटाना।।

जाने क्यों जुल्मी- आतताईयों की कुत्सित गिद्ध दृष्टि उस पर डोल गयी।

क्या बिगाड़ा था उस मासूम ने उनका या क्या वह उनको बोल गयी।।

इतनी बेरहमी से कुचला उस कोमल कली के नाजुक अरमानों को।

इंसान की तो बिसात ही क्या देख कर शर्म आ जाए हैवानों  को।।

इतने कुकर्मों के बाद भी हत्यारों का कलेजा नहीं तृप्त हुआ।

रूदन क्रंदन सुनकर भी वह पिशाच हैवानियत में लिप्त हुआ।।

मरणासन्न अवस्था करके उसको सड़ने को नर्क में झोंक दिया।

फिर शर्मसार हुई मानवता उसके सीने में खंजर घोंप दिया।।

इस मूकबधिर समाज की उपेक्षा वह और अधिक ना सहने पाई।

सदा के लिए मौन हो गई मिट्टी में मिल गई वह इस मिट्टी की जाई।।

एक यक्ष प्रश्न आज फ़िर से वह हम सबके समक्ष छोड़ गई।

आख़िर कब तक सब मौन धरेंगे  कब तक चढ़ेगी मासूमों की बलि।।

समय आ गया है अब सब संगठित हो कर बुलंद आवाज़ उठाओ।

ऐसे नीच अधम दुष्कर्मियों को सामाजिक अधिकारों से वंचित करवाओ।।

अध्यादेश निर्माण हो ऐसे कि इनको माफी नहीं सीधे फाँसी पर लटकाओ।

निर्ममता का बदला अति निर्मम हो इन पर हरगिज़ दया ना दिखलाओ।

-© Anjalee Chadda Bhardwaj
मौलिक स्वरचित सर्वाधिकार सुरक्षित रचना
**************************

Bloomkosh 

Bloomkosh हिन्दी काव्य webpage है,इस पर बहुत से हिन्दी साहित्य रचनाकारो की रचनाएँ संकलित की गयी है।

हमसे जुड़े

अन्य रचनाएँ 

Terms & conditions     Privacy policy    About us  Contact us    Disclaimer 

नवल किरण

 Home रचनाकारो की सूची  रचनाएँ  काव्यशास्त्र  Other  रचना भेजे

                नवल किरण             

©️copyright : anjalee chadda  bhardwaj  ,bloomkosh के की अनुमति है।इस रचना का प्रयोग    की अनुमति बिना कही नही किया जा सकता है।

शीर्षक - नवल किरण

विधा: कविता
शीर्षक: नवल किरण
दिनांक: २४/१०/२०२०
वार: शनिवार
कविता संख्या:1️⃣
 
रश्मिरथी दिवाकर निज स्वर्णिम आभा लिए उदित होने को सज्जित हो रहा

आलोकित प्रखर तेज समक्ष ,तमस का कलुषित साम्राज्य विलुप्तप्राय हो रहा

सघन विटप द्रुमों पर खग- विहग के मधुर कलरव से संगीतमय वातावरण हो रहा

मलय की सुवसित मंद -मंद सुगंध लिए शीतल बयार से तन मन प्रफुल्लित हो रहा

दिग-दिगंत में गूंज रही वेदों की ऋचाएँ, अलौकिकता का अनुभव अपार हो रहा

तेजोमय नवल किरणों से नवप्रभात की मंगल बेला में नवजीवन का संचार हो रहा

मिटी व्याप्त नकारात्मकता वातावरण में चंहुओर सकारात्मकता का प्रसार हो रहा

नव -चेतना, नव-प्राण,नव-सृजन , नव-उत्साह से सकल जन-जीवन का साक्षात्कार हो रहा

प्रखर नवल किरणों के संदेश से हृदय में ज्ञान एवं चेतना का दीप प्रज्वलित हो रहा

निज पुरुषार्थ से आनंदानुभूति सह आत्मविश्वास रूपी नव पल्लव स्फुटित हो रहा

हे नरश्रेष्ठ उठ ! तज दे आलस्य ,कर अंतस में नवचेतना जागृत तू क्यों सुप्त हो रहा

हृदय कर्मपथ पर सत्कर्मों की पताका लहरा इतिहास रचने को आतुर हो रहा

-©Anjalee Chadda Bhardwaj

स्वरचित मौलिक सर्वाधिकार 
सुरक्षित रचना
**************************

Bloomkosh 

Bloomkosh हिन्दी काव्य webpage है,इस पर बहुत से हिन्दी साहित्य रचनाकारो की रचनाएँ संकलित की गयी है।

हमसे जुड़े

अन्य रचनाएँ 

Terms & conditions     Privacy policy    About us  Contact us    Disclaimer 

नारी शक्ति

 Home रचनाकारो की सूची  रचनाएँ  काव्यशास्त्र  Other  रचना भेजे

                नारी शक्ति                

©️copyright :   anjalee chadda bhardwaj bloomkosh के की अनुमति है।इस रचना का प्रयोग    की अनुमति बिना कही नही किया जा सकता है।

शीर्षक - नारी शक्ति

विधा - कविता
शीर्षक- नारी शक्ति

पुरुष प्रधान समाज में होता आज भी स्त्री का शोषण है

भले ही हम कितना कह लें स्त्री समाज का दर्पण है

आत्मजा–भार्या, माता –प्रेयसी उसके रूप अनेक हैं

रूप भिन्न है फिर भी कोमल प्रेममय हृदय तो एक है

धरिणी जैसी सहनशीलता स्त्री के सद्चरित्र की शान है

सहनशीलता सद्गुण है उसका और मान सम्मान है

लोलुप दृष्टि,कुत्सित इरादे वह भली-भांति है पहचानती

व्यभिचारियों के निर्लज्ज आमंत्रण-मंतव्य ना स्वीकारती

दग़्ध कर सकते हो तेजाबों से उसकी बाहरी सुंदरता

इससे सिद्ध होती है केवल तुम्हारी कुंठित मानसिकता

हे पुरुष, कलुषित मत कर अब स्त्री की अस्मत को

अपराजिता है वह,ना ललकारो तुम उसकी हिम्मत को

यदि अपनी पर आगई वह तो ना चूड़ी कंगन खनकाएगी

अपने सम्मान स्वाभिमान हेतु रणचंडी बन खड़ग उठाएगी

अन्याय के विरुद्ध संघर्ष यज्ञ में आहुति हमें भी देना है

संगठित हो निर्मम अत्याचारों का पुरज़ोर विरोध करना है

–© Anjalee Chadda Bhardwaj
स्वरचित- मौलिक एवं सर्वाधिकार सुरक्षित रचना

Bloomkosh 

Bloomkosh हिन्दी काव्य webpage है,इस पर बहुत से हिन्दी साहित्य रचनाकारो की रचनाएँ संकलित की गयी है।

हमसे जुड़े

अन्य रचनाएँ 

Terms & conditions     Privacy policy    About us  Contact us    Disclaimer 

जिन्दगी के मोल

 Home रचनाकारो की सूची  रचनाएँ  काव्यशास्त्र  Other  रचना भेजे

                जिन्दगी के मोल        

©️copyright :anjalee chadda bhardwaj   ,bloomkosh के की अनुमति है।इस रचना का प्रयोग    की अनुमति बिना कही नही किया जा सकता है।

शीर्षक - जिन्दगी के मोल

विधा - कविता

शीर्षक- ज़िंदगी का मोल

गुमनाम अंधेरे से जाना मैंने रोशनी तेरा वजूद क्या है

क्योंतुझे ही चाहता यहाँ हर कोई तेरा रसूख क्या है

स्याह घोर अंधेरों में टूटी साँसें दम घुटने सा लगा है

समझा तब जाकर हमने कि साँसों का मोल क्या है

रुसवाईयाँ सहीं और खाई ठोकरें बेदर्द ज़माने की हैं

अहसास हुआ ज़िंदगी छलावा है तेरा रूप दोहरा है

कसम खाई है अपनी ज़िंदगी से दूर करने अंधेरे हैं 

आज़मा हौंसला मेरा मैं भी देखूं तुझमें दम कितना है

-© Anjalee Chadda Bhardwaj

मौलिक स्वरचित एवं सर्वाधिकार सुरक्षित रचना

Bloomkosh 

Bloomkosh हिन्दी काव्य webpage है,इस पर बहुत से हिन्दी साहित्य रचनाकारो की रचनाएँ संकलित की गयी है।

हमसे जुड़े

अन्य रचनाएँ 

Terms & conditions     Privacy policy    About us  Contact us    Disclaimer 

गौरवशाली इतिहास के अवशेष

 Home रचनाकारो की सूची  रचनाएँ  काव्यशास्त्र  Other  रचना भेजे

        गौरव शाली इतिहास के अवशेष   

©️copyright :anjalee chadda bhardwaj ,bloomkosh के की अनुमति है।इस रचना का प्रयोग    की अनुमति बिना कही नही किया जा सकता है।

शीर्षक - गौरवशाली इतिहास के अवशेष

विधा -कविता

भव्यता के अवशेष मात्र है अब

देखो अप्रतिम एक पुराना महल

जहाँ कभी हरदम रहा करती थी

अपार रौनक और चहल - पहल

साक्षी हैं यह शौर्य - गाथाओं की

अमरप्रेम की अनूठी कथाओं की

साहस - शौर्य एवम् बलिदान की

जौहर एवम् सतियों के मान की

भव्यता भव्यतम राजदरबारों की

राजसी ठाट-बाट के व्यवहारों की

उच्च झरोखों - अट्टालिकाओं की

गगनचुंबी मेहराबों एवं मीनारों की

मधुर रागों - रागनियों के गान की

वाद्य - यंत्रों की सुरमयी तान की

मधुर वीणा संग मृदंग की थाप की

घुंघरुओं पर थिरकती पदचाप की

घुमावदार गोल-गोल गलियारों की

चौड़े-चौक और चौकोर-चौबारों की

रहस्यमय गुप्त स्थानों तहखानों की

कलात्मक अलंकृत द्वार दीवारों की

वो चिंघाड़ें सुसज्जित हाथियों की

 वो हिनाहिनाहटें तीव्र वाजियों की

खनक तेज़ तीरों और तलवारों की

कटक -कटीली -काट -कटारों की

भव्यता बताते यह सब इतिहास की

बात नहीं कदापि हास- परिहास की

निज स्वर्णिमयुग के उस इतिहास की

जीवन के क्षणभंगुरता के आभास की

-© Anjalee Chadda Bhardwaj

मौलिक-स्वरचित एवं सर्वाधिकार सुरक्षित रचना

Bloomkosh 

Bloomkosh हिन्दी काव्य webpage है,इस पर बहुत से हिन्दी साहित्य रचनाकारो की रचनाएँ संकलित की गयी है।

हमसे जुड़े

अन्य रचनाएँ 

Terms & conditions     Privacy policy    About us  Contact us    Disclaimer 

किसान

 Home रचनाकारो की सूची  रचनाएँ  काव्यशास्त्र  Other  रचना भेजे

                किसान                   

©️copyright :  jasuram  ,bloomkosh के की अनुमति है।इस रचना का प्रयोग    की अनुमति बिना कही नही किया जा सकता है।

शीर्षक - किसान

सूरज उगने से
तुम्हारे जागने से पहले
उठ अपने बिस्तर से
खेत को जाता है
एक खेतिहर किसान

चाय पानी राशन
एक थैली में लेकर साथ
खेत के बीच चूल्हा जलाता है
एक खेतिहर किसान

उगाकर अनाज
पाल पोश कर बड़ा करता
पकाकर काट फसल
तुमे खिलाता है
एक खेतिहर किसान

तुमे क्या पता ? कैसे पकती है फसल
दाने दाने का हिसाब रखना पड़ता है
गिरवी रख,गिरवी रहकर
अपना परिवार चलाता है
एक खेतिहर किसान।

शीर्षक- किसान
©️jasuram

Bloomkosh 

Bloomkosh हिन्दी काव्य webpage है,इस पर बहुत से हिन्दी साहित्य रचनाकारो की रचनाएँ संकलित की गयी है।

हमसे जुड़े

अन्य रचनाएँ 

Terms & conditions     Privacy policy    About us  Contact us    Disclaimer 

अफसोस करेगा मानुष

 Home रचनाकारो की सूची  रचनाएँ  काव्यशास्त्र  Other  रचना भेजे

         अफसोस करेगा मानुष      

©️copyright :   parngya parimita  ,bloomkosh के की अनुमति है।इस रचना का प्रयोग    की अनुमति बिना कही नही किया जा सकता है।

शीर्षक - अफसोस करेगा मानुष

रचना 5-

अफसोस करेगा मानुस
°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°

सुप्त सी है यह मनुष्यता
जागा है नींद से भ्रस्टता...!

अणु परमाणु से दिखा रहा है शक्ति अपना
वसुमति बिभाजन करता है सीमारेखा से अपना...!

जनमेजय है सत्य सनातन धर्म
अवतारेगा देवता इक दिन समझाने इसका मर्म...!

-•°Rimjhim•°

Bloomkosh 

Bloomkosh हिन्दी काव्य webpage है,इस पर बहुत से हिन्दी साहित्य रचनाकारो की रचनाएँ संकलित की गयी है।

हमसे जुड़े

अन्य रचनाएँ 

Terms & conditions     Privacy policy    About us  Contact us    Disclaimer 

प्रकृती

 Home रचनाकारो की सूची  रचनाएँ  काव्यशास्त्र  Other  रचना भेजे

                प्रकृती                      

©️copyright :   parngya parimita ,bloomkosh के की अनुमति है।इस रचना का प्रयोग    की अनुमति बिना कही नही किया जा सकता है।

शीर्षक - प्रकृति

रचना 4-
 प्रकृति
°°°°°°°°°क्या खूब बनाया है खुदा ने कायनात को,
दिलनशी पौधे हैं यहां जैसे स्वर्ग से आया पारिजात हो।

षट पदों के चूमने से छा रहे हैं कली कली,
रूखे पेड़ पर लटक रही है नवजात सी छिपकली।

लहरा रहे हैं फिज़ा फिज़ा हवाओं के चलन से,
सुनहरे धूप पिघला रहे हैं कोहरों को सिलन से।

हरी चुनरिया पर सिंदूर भर भूमि श्रृंगार करती है,
रात भर सोई सूरजमुखी अब आहिस्ता आहिस्ता निखरती है।

Bloomkosh 

Bloomkosh हिन्दी काव्य webpage है,इस पर बहुत से हिन्दी साहित्य रचनाकारो की रचनाएँ संकलित की गयी है।

हमसे जुड़े

अन्य रचनाएँ 

Terms & conditions     Privacy policy    About us  Contact us    Disclaimer 

दिल चाहता है

  Home रचनाकारो की सूची  रचनाएँ  काव्यशास्त्र  Other  रचना भेजे

                दिल चाहता है           

©️copyright : parngya parimita   ,bloomkosh के की अनुमति है।इस रचना का प्रयोग    की अनुमति बिना कही नही किया जा सकता है।

शीर्षक - दिल चाहता है

रचना 3-
दिल चाहता है
°°°°°°°°°°°°°

दिल चाहता है,
सुबह जो खोलूं अखियां
हो पहले दीदार तेरा!
नींद से बोझल नैना मेरे.
देखें जिसे सबसे आखिर में..
वह चेहरा भी ही बस तेरा!

दिल चाहता है,
हवा की फिजाएं यूं चलते रहे
यह मदहोश पन यूं बने रहे!
आप हमारे बालों को यूं सहलाते रहे.
हम आपके खयालों में यूं गुनगुनाते रहें..
यह पागलपंती यूं ही बनी रहे!

-•°Rimjhim°•

Bloomkosh 

Bloomkosh हिन्दी काव्य webpage है,इस पर बहुत से हिन्दी साहित्य रचनाकारो की रचनाएँ संकलित की गयी है।

हमसे जुड़े

अन्य रचनाएँ 

Terms & conditions     Privacy policy    About us  Contact us    Disclaimer 

प्यार(मै और तुम)

  Home रचनाकारो की सूची  रचनाएँ  काव्यशास्त्र  Other  रचना भेजे

                प्यार                        

©️copyright :  prangya parimita  ,bloomkosh के की अनुमति है।इस रचना का प्रयोग    की अनुमति बिना कही नही किया जा सकता है।

शीर्षक - प्यार

रचना 2-
प्यार (में और तुम)
°°°°°°°°°°′°°°°°°
जैसे सूखा ताल बचा रहे या कुछ कंकड़ या कुछ काई,
जैसे धूल भरे मेले में, चलने लगे साथ तन्हाई!
जैसे ध्रुव तारा बेबस हो, स्याही सागर में घुल जाए,
जैसे बरसों बाद मिली चिट्ठी भी बिना पढ़े धूल जाए!
मेरे मन पर भी तेरी यादें कुछ ऐसी अंकित है,
जैसे खंडहर पर पुराने सासक का शासन काल खुल जाए!
तेरे बिन होने का मतलब भी कुछ ऐसा होता है,
जैसे लावारिश बच्चे की आधी रात में नींद खुल जाए!

Bloomkosh 

Bloomkosh हिन्दी काव्य webpage है,इस पर बहुत से हिन्दी साहित्य रचनाकारो की रचनाएँ संकलित की गयी है।

हमसे जुड़े

अन्य रचनाएँ 

Terms & conditions     Privacy policy    About us  Contact us    Disclaimer 

नारी

  Home रचनाकारो की सूची  रचनाएँ  काव्यशास्त्र  Other  रचना भेजे

                नारी                         

©️copyright :  prangya parimita   ,bloomkosh के की अनुमति है।इस रचना का प्रयोग    की अनुमति बिना कही नही किया जा सकता है।

शीर्षक - नारी

रचना 1-
नारी
°°°°°°

अवला दुर्वला उपाधि मिली बहुत,
शक्ति स्वरूपिणी बन अब नारी...!
पर्दानाशीन ज़िन्दगी बहुत बीता ली तूने,
अब आंखों से दुश्मन को कर भस्म तू नारी..!
कर पदाघात अब मिथ्या के मस्तक पर,
सत्यानवेषण के पथ पर निकलो नारी...!
बहुत दिनों तक बनी दीप कुटिया का,
अब बनो ज्वाला की चिंगारी...!

Rimjhim 

Bloomkosh 

Bloomkosh हिन्दी काव्य webpage है,इस पर बहुत से हिन्दी साहित्य रचनाकारो की रचनाएँ संकलित की गयी है।

हमसे जुड़े

अन्य रचनाएँ 

Terms & conditions     Privacy policy    About us  Contact us    Disclaimer 

बेदर्द मोहब्बत

 Home रचनाकारो की सूची  रचनाएँ  काव्यशास्त्र  Other  रचना भेजे

                बेदर्द मोहब्बत           

©️copyright : lotuswin lobby   ,bloomkosh के की अनुमति है।इस रचना का प्रयोग    की अनुमति बिना कही नही किया जा सकता है।

शीर्षक - बेदर्द  मोहब्बत 

Poem 4

Bedard mohabbat

मुझे जब तू मिला तो एक खयाल मिला

उलझन से उभरा फिर एक सवाल मिला ।।

दरिया बहा ले गया एक खत जो तुम्हारी थी

बचाने निकला तो उधर तेरी निकाह की खबर मिला ।।

गजब का मोहब्बत - ए - मजाक मेरे साथ  हुआ

जब चूमा आखरी दफा तुम्हे दिल को सवर मिला ।।

अब सिकायत क्या करूं और गीला किस बात का

मेरे साथ छोड़ के अब तुम्हे एक नई मंजिल मिला ।।

मेरा मकान तो मिट्टी का था जो मेरे आंसू से गिर गया

मुबारक हो महल तुम्हारी जिसे पाकर तुम्हे सुकून मिला ।।

Bloomkosh 

Bloomkosh हिन्दी काव्य webpage है,इस पर बहुत से हिन्दी साहित्य रचनाकारो की रचनाएँ संकलित की गयी है।

हमसे जुड़े

अन्य रचनाएँ 

Terms & conditions     Privacy policy    About us  Contact us    Disclaimer 

माँ तू समझाकर

 Home रचनाकारो की सूची  रचनाएँ  काव्यशास्त्र  Other  रचना भेजे

                माँ तू समझाकर        

©️copyright :lotuswin 'lobby    ,bloomkosh के की अनुमति है।इस रचना का प्रयोग    की अनुमति बिना कही नही किया जा सकता है।

शीर्षक - माँ  तू समझाकर

Poem 3

Maa tu samjha kar..

कोई सौक नहीं बड़े मकान का

मुझे अपने पल्लू में छुपाके रख ।।

क्या दुआ करूं उस खुदा से मां

बस तेरी साया मूझपे बना के रख ।।

भाग ना जाऊं किसी और गली में

कुछ डर तू मुझमें सजा के रख ।।

बस तेरे हाथ ना छोड़ दूं खुदगर्ज होके

मां तू एक एक कदम मुझसे बढ़ा के रख ।।

बस तेरी मोहब्बत में हद से गुजर जाऊं

कुछ ऐसा ही  ऐब मूझपे तू जगा के रख ।।

Bloomkosh 

Bloomkosh हिन्दी काव्य webpage है,इस पर बहुत से हिन्दी साहित्य रचनाकारो की रचनाएँ संकलित की गयी है।

हमसे जुड़े

अन्य रचनाएँ 

Terms & conditions     Privacy policy    About us  Contact us    Disclaimer 

बेबाक मोहब्बत

 Home रचनाकारो की सूची  रचनाएँ  काव्यशास्त्र  Other  रचना भेजे

                बेबाक मोहब्बत         

©️copyright :  lotuswin lobby  ,bloomkosh के की अनुमति है।इस रचना का प्रयोग    की अनुमति बिना कही नही किया जा सकता है।

शीर्षक - बेबाक मोहब्बत

Bebak mohabbat

सफर खूबसूरत हो तो तन्हा नहीं करते

थोड़ा तबज्जों दो ना हमे ऐसा नहीं करते ।।

ये लिवाज- ए- हुस्न को साफ रखा कीजिए

जो इंतजा में रुके है कबसे उसे मैला नहीं करते ।।

आशियां हमारा तो टूट चुका है कबसे ' कमल '

अगर उसे सवार ना है तो ऐसे सोचा नहीं करते ।।

आपके नज़रे कुछ बयां करती है अक्सर

अगर इजाज़त दे तो हम क्या क्या नहीं करते ।।

ये मोहब्बत की राहें में दर्द भी है और दवा भी

अगर मंजिल में वफा हो तो उसे रोका नहीं करते ।।

Bloomkosh 

Bloomkosh हिन्दी काव्य webpage है,इस पर बहुत से हिन्दी साहित्य रचनाकारो की रचनाएँ संकलित की गयी है।

हमसे जुड़े

अन्य रचनाएँ 

Terms & conditions     Privacy policy    About us  Contact us    Disclaimer 

क्या तेरा जाना जरुरी था

                  क्या तेरा जाना जरुरी था  बचपन तू मुझे अकेला कर गया,क्या तेरा जाना जरुरी था। यदि हाँ तो साथ ले चलता,क्या मुझे पीछे छोड़ना जर...