बचपन की यादे

 Home रचनाकारो की सूची  रचनाएँ  काव्यशास्त्र  Other  रचना भेजे


              बचपन की यादे           


©️copyright :neetu ashwani  ,bloomkosh के पास संकलन की अनुमति है।इस रचना का प्रयोग    की अनुमति बिना कही नही किया जा सकता है।


शीर्षक - बचपन की यादे


कसक दिल के कोने में आज भी है बचपन की 
कंचे, गुल्ली डंडा खेलें आजादी थी बचपन की

 ना चिंता ना फिक्र यही पहचान है बचपन की
 गिरना, उठना चोट छुपाना अल्हड़ता बचपन की

 रिक्शे के पैसे बचा कुल्फी खाना खुशी बचपन की
 कटी पतंग के पीछे भागना मस्ती बचपन की 

याद नहीं बीत गई कैसे रातें इतनी जल्दी बचपन की 
बचपन की यादें दिल में बसी क्योंकि है वह बचपन की 

यौवन हो चाहे बुढ़ापा उसमें बात नहीं होती बचपन की 
ओर अंत समय सब स्मृति गुम जाती याद रहती बचपन की।





Bloomkosh 

Bloomkosh हिन्दी काव्य webpage है,इस पर बहुत से हिन्दी साहित्य रचनाकारो की रचनाएँ संकलित की गयी है।



हमसे जुड़े



अन्य रचनाएँ 




Terms & conditions     Privacy policy    About us  Contact us    Disclaimer 

तो क्या करे

Home रचनाकारो की सूची  रचनाएँ  काव्यशास्त्र  Other  रचना भेजे


                तो क्या करे               


©️copyright : jasuram   ,bloomkosh के पास संकलन की अनुमति है।इस रचना का प्रयोग    की अनुमति बिना कही नही किया जा सकता है।


शीर्षक - तो क्या करे 


ये ख्याल,

वो हालत,

खराब मौसम है

इस मौसम की

बात करे 

तो क्या करे 

माहोल थोड़ा गर्म है

पत्ते नये ,वृक्ष पुराना 

ये सदियों से चला आ रहा जमाना

बात चरम है

रखने वाले थोड़े नरम है।





Bloomkosh 

Bloomkosh हिन्दी काव्य webpage है,इस पर बहुत से हिन्दी साहित्य रचनाकारो की रचनाएँ संकलित की गयी है।



हमसे जुड़े



अन्य रचनाएँ 




Terms & conditions     Privacy policy    About us  Contact us    Disclaimer 

कुछ ख्यालात दिल के

 Home रचनाकारो की सूची  रचनाएँ  काव्यशास्त्र  Other  रचना भेजे


        कुछ ख्यालात दिल के         


©️copyright :kaur dilwant ,bloomkosh के पास संकलन की अनुमति है।इस रचना का प्रयोग Kaur dilwant   की अनुमति बिना कही नही किया जा सकता है।


शीर्षक - कुछ ख्यालात दिल के



कुछ जज़्बात कुछ लम्हात ज़िंदगी में उमंग भर देते हैं

कोरे कागज़ जैसी ज़िंदगी में मोहब्बत के रंँग भर देते हैं


लिख देते हैं इबारत खुशियों की क़लम से इस तरह

हर्फ़ दर हर्फ़ अल्फाज़ को उल्फ़त की ग़ज़ल कर देते हैं


मुस्कुराते तन्हाइयों में और महफ़िलों की रौनक बन जाते

ऐसे कुछ अशआर मसलन करिश्माई असर कर देते हैं


दुआओं का सबब बनकर खियाबाँ के लिए बहार आती जैसे

ऐसे ही कुछ ख़्यालात दिल के वीरानों को आबाद कर देते हैं


Bloomkosh 

Bloomkosh हिन्दी काव्य webpage है,इस पर बहुत से हिन्दी साहित्य रचनाकारो की रचनाएँ संकलित की गयी है।



हमसे जुड़े



अन्य रचनाएँ 




Terms & conditions     Privacy policy    About us  Contact us    Disclaimer 

इस सादगी ने

  Home रचनाकारो की सूची  रचनाएँ  काव्यशास्त्र  Other  रचना भेजे


                इस सादगी ने             


©️copyright :  kaur dilwant  ,bloomkosh के पास संकलन की अनुमति है।इस रचना का प्रयोग  Kaur dilwant की अनुमति बिना कही नही किया जा सकता है।


शीर्षक - इस सादगी ने


मिज़ाज-ए-सहल समझ कर तुम्हें दिल में बसाया था

तुम्हारी इस सादगी ने ही हमें अपना मुरीद बनाया था


रफ़्ता रफ़्ता राह-ए-ज़िंदगी में मोहब्बत के गुल जो खिले

शाख़-ए-दिल पर तुम्हें हमने बड़े ही अदब से बैठाया था


आई बहारें मगर रूठ कर चली गई जाने क्यों इस बार

मसलन उन्हें सलीका तुम्हारे ज़वाब का पसंद ना आया था


सुर्ख़-रू हुआ नहीं चाहतों का कारवाँ तो अब क्या कहिए

बे-रुख़ी थी आपकी और गुनहगार आपने हमें ठहराया था



Bloomkosh 

Bloomkosh हिन्दी काव्य webpage है,इस पर बहुत से हिन्दी साहित्य रचनाकारो की रचनाएँ संकलित की गयी है।



हमसे जुड़े



अन्य रचनाएँ 




Terms & conditions     Privacy policy    About us  Contact us    Disclaimer 

ईश्वर की सृष्टि में

 Home रचनाकारो की सूची  रचनाएँ  काव्यशास्त्र  Other  रचना भेजे


                ईश्वर की सृष्टि में       


©️copyright : kaur dilwant   ,bloomkosh के पास संकलन की अनुमति है।इस रचना का प्रयोग   Kaur dilwant की अनुमति बिना कही नही किया जा सकता है।


शीर्षक - ईश्वर की सृष्टि में


ईश्वर की सृष्टि में भावनाओं का अद्भुत विचरण होता है

आदर सम्मान के संग संग विनम्रता का मिश्रण होता है


संगीत के सुर ताल जैसे मधुरता के वाहक बनते हैं

सप्त सुरों का रागों से वैसे ही एक अटूट संबंध होता है


संयम की पतवार से बेशक जीवन की कश्ती आगे बढ़ती 

चुनौतियों से निपटना हो तो उत्साह से समन्वय आवश्यक होता है


प्यार एक उत्कृष्ट संलयन है कोमल हृदय के आंँगन में 

आविर्भाव नव दिवस का जैसे  सूर्य की किरणों से होता है



Bloomkosh 

Bloomkosh हिन्दी काव्य webpage है,इस पर बहुत से हिन्दी साहित्य रचनाकारो की रचनाएँ संकलित की गयी है।



हमसे जुड़े



अन्य रचनाएँ 




Terms & conditions     Privacy policy    About us  Contact us    Disclaimer 

भक्तों की पुकार

Home रचनाकारो की सूची  रचनाएँ  काव्यशास्त्र  Other  रचना भेजे


                भक्तों की पुकार         


©️copyright : Indu sahu    ,bloomkosh के पास संकलन की अनुमति है।इस रचना का प्रयोग  Indu sahu   की अनुमति बिना कही नही किया जा सकता है।


शीर्षक - भक्तों की पुकार



विधा: मनहरण घनाक्षरी;
         प्रति पद 31 वर्ण
         8, 8, 8, 7 पर यति

शीर्षक- भक्तो की पुकार

*जगमग चहुँ ओर, भक्त तेरे करें शोर,
जय माँ अम्बे भवानी, मातारानी आ गयीं।

लिए दीप और ज्योत, भक्ति में हैं ओत-प्रोत,
माता के विविध रूप, हिय में समा गयीं।

सज गया दरबार, भक्त करें इंतजार,
देख माता का श्रृंगार, नयन हर्षा गयीं।

दुखियों के हरें दुःख, चारों ओर करें सुख,
रूप माता के अनूप, जगत में छा गयीं।।1।।

*माता के हैं नव रूप, दुर्गा काली अम्बे रूप,
जगत जननी माता, कृपा बरसाइये।

माता तेरे भक्तगण, माँगते हैं कुछ वर,
इस जगत से अब, कोरोना हटाइये।

जन सब घर रहें, तेरे ही शरण गहें,
महामारी प्रकोप से, जग को बचाइये।

माता के रूप अनेक, हिय से स्वरूप देख,
सृष्टि के कल्याण हेतु, माता आ जाइये।।2।।

स्वरचित मौलिक रचना

-इन्दु साहू,



कविता/ bloomkosh


Bloomkosh 

Bloomkosh हिन्दी काव्य webpage है,इस पर बहुत से हिन्दी साहित्य रचनाकारो की रचनाएँ संकलित की गयी है।



हमसे जुड़े



अन्य रचनाएँ 




Terms & conditions     Privacy policy    About us  Contact us    Disclaimer 

मुखौटा

 Home रचनाकारो की सूची  रचनाएँ  काव्यशास्त्र  Other  रचना भेजे


                मुखौटा                     


©️copyright :   Indu sahu ,bloomkosh के पास संकलन की अनुमति है।इस रचना का प्रयोग    Indu sahu की अनुमति बिना कही नही किया जा सकता है।


शीर्षक - मुखौटा



विधा: छंदमुक्त कविता



सब लोग इस संसार में, चेहरों पर मुखौटे पहने हुए हैं।

सब लोग यहाँ अपनी-अपनी, असलियत को ढक लिए हैं।


चेहरों पर मुखौटे पहने, लगा रहें हैं ज़िन्दगी की दौड़।

कामयाबी के जंग में आगे आने की, लगी है सबमें होड़।


शाश्वत जीवन में इस जग की, सच से सब हैरान हैं।

जो जैसा दिखता होता नहीं, इस सच से अंजान हैं।।


कुछ और दिखाता है खुद को, पर असल में होता कुछ और है।

हम होते हैं किसी और मोड़ पर, पर हमारा ठौर कहीं और है।


क्या सच है क्या सच नहीं, यह तो दुनिया की माया है।

होता है क्या दिखता है क्या, यह तो उसकी काया है।


कहीं सच है कहीं झूठ गज़ब, यहाँ तो अद्भूत उजाला है।

मुखौटे पहने बैठें इंसान, यह संसार ही निराला है।


बड़े अनोखे रूप इसके, नित नए रूप दिखलातें हैं।

इन्हें पहचानने में हमसे, भूल कभी भी हो जातें हैं।


कैसे पहचान पाए इनको, जहाँ चहुँ ओर कहीं उजियारा है।

स्वयं में विश्वास रख, यह मुखौटा पहने जग सारा है।



स्वरचित मौलिक कविता

-इन्दु साहू,

रायगढ़ (छत्तीसगढ़)




कविता/ bloomkosh


Bloomkosh 

Bloomkosh हिन्दी काव्य webpage है,इस पर बहुत से हिन्दी साहित्य रचनाकारो की रचनाएँ संकलित की गयी है।



हमसे जुड़े



अन्य रचनाएँ 




Terms & conditions     Privacy policy    About us  Contact us    Disclaimer 

बदलते लोग

Home रचनाकारो की सूची  रचनाएँ  काव्यशास्त्र  Other  रचना भेजे


                बदलते लोग             


©️copyright : Indu sahu   ,bloomkosh के पास संकलन की अनुमति है।इस रचना का प्रयोग Indu sahu    की अनुमति बिना कही नही किया जा सकता है।


शीर्षक -  बदलते लोग

विधा: छंदमुक्त


दिन बदलता, रात बदलती, हरपल वक़्त बदलता है। 

जैसे सूरज चंदा चमके, वैसे लोग बदलते हैं।


ज़िन्दगी के सफर में, कहीं छाँव है तो कहीं धूप।

पल-पल बदल रहा है, लोगों का नित नया स्वरूप।


हर चेहरे के पीछे, एक नया चेहरा रहता है।

अपने दिल की सच्चाई, वक़्त आने पर कहता है।


छल-कपट के भाव, किसी के मन में छाया है।

उसके ऊपर एक नया, चेहरा जग को दिखाया है।


वक़्त-वक़्त की बात है, कोई कभी अगर साथ है।

निज स्वार्थ निकल जाने पर, करता वही बर्बाद है।


देख दुनिया की असलियत, मन मचल रह जाते हैं।

जैसे वक़्त बदलता है, लोग भी बदल जाते हैं।


लोगों को पहचानने में, अक्सर भूल कर जाते हैं।

जैसे वक़्त बदलता है, वैसे लोग बदलते जाते हैं।


स्वरचित मौलिक रचना


-इन्दु साहू,

रायगढ़ (छत्तीसगढ़



Kavita/ bloomkosh


Bloomkosh 

Bloomkosh हिन्दी काव्य webpage है,इस पर बहुत से हिन्दी साहित्य रचनाकारो की रचनाएँ संकलित की गयी है।



हमसे जुड़े



अन्य रचनाएँ 




Terms & conditions     Privacy policy    About us  Contact us    Disclaimer 

हुई भोर

  Home रचनाकारो की सूची  रचनाएँ  काव्यशास्त्र  Other  रचना भेजे


                हुई भोर                  


©️copyright : jasuram   ,bloomkosh के पास संकलन की अनुमति है।इस रचना का प्रयोग Jasuram   की अनुमति बिना कही नही किया जा सकता है।


शीर्षक - हुई भोर/ jasuram 



मन मीत संग प्रीत,

लगी मन मोहन,

तन सोहवन

हुई भोर ,

जगी डोर ,

छुई छोर ,

निकला मोर

चुगवन दाना,

खेलत श्यामा 

नील गगन,

छत्र छाया

विचित्र माया,

चित्रित काया



Poerty /bloomkosh



Bloomkosh 

Bloomkosh हिन्दी काव्य webpage है,इस पर बहुत से हिन्दी साहित्य रचनाकारो की रचनाएँ संकलित की गयी है।



हमसे जुड़े



अन्य रचनाएँ 




Terms & conditions     Privacy policy    About us  Contact us    Disclaimer 

आत्मनिर्भर

  Home रचनाकारो की सूची  रचनाएँ  काव्यशास्त्र  Other  रचना भेजे


                आत्मनिर्भर               


©️copyright :jasuram    ,bloomkosh के पास संकलन की अनुमति है।इस रचना का प्रयोग    Jasuram की अनुमति बिना कही नही किया जा सकता है।


शीर्षक - आत्मनिर्भर/ jasuram 




कदम से कदम मिलाकर अब निरंतर चलना है

सार्थक कदमों से संगठीत भारत का निर्माण करना है


कोई रुके ना,कोई झुके ना

मजबूती से आगे आगे बढ़ते जाना 


काँटो से कोई डरे ना,फूलों का सेज बिछाना है

मन की मन में,तन की तन रख साथ निभाना है


कोई रुठे ना,कोई छुटे ना

सब साथ मिलकर कंधो से कंधा मिलाना है





कविता/ bloomkosh



Bloomkosh 

Bloomkosh हिन्दी काव्य webpage है,इस पर बहुत से हिन्दी साहित्य रचनाकारो की रचनाएँ संकलित की गयी है।



हमसे जुड़े



अन्य रचनाएँ 




Terms & conditions     Privacy policy    About us  Contact us    Disclaimer 

परिवार

 Home रचनाकारो की सूची  रचनाएँ  काव्यशास्त्र  Other  रचना भेजे


                 परिवार                    


©️copyright : jasuram  ,bloomkosh के पास संकलन की अनुमति है।इस रचना का प्रयोग  Jasuram   की अनुमति बिना कही नही किया जा सकता है।


शीर्षक - परिवार /  jasu ram 



सब मिलजुल कर जहाँ रहते है हम

एक दुसरे को चाहते है हर दम

सब मिल बाँट कर काम करते

नही किसी से कभी भी लड़ते

साथ मिलकर आगे बढ़ते

नही किसी से कभी भी डरते

चाचा चाची ताऊ ताई भैया भैई

दादा की बात न टाले कोई

ऐसा है मेरा सूखी परिवार

हर रोज मनाता त्योंहार।




कविता/Bloomkosh
परिवार 




Bloomkosh 

Bloomkosh हिन्दी काव्य webpage है,इस पर बहुत से हिन्दी साहित्य रचनाकारो की रचनाएँ संकलित की गयी है।



हमसे जुड़े



अन्य रचनाएँ 




Terms & conditions     Privacy policy    About us  Contact us    Disclaimer 

इस वेबपत्र के founder ?




आपका bloomkosh में बहुत बहुत स्वागत है ,जब आप bloomkosh पर आये आपके मन में एक सवाल आया ,एक जिज्ञासा उत्पन हुई वो थी कि इस bloomkosh के संस्थापक कौन है?

1/bloomkosh के संस्थापक कौन है?

2/ इस वेबपत्र को किसने बनवाया है?

3 / jasu ram कौन है?

4/ jasuram का bloomkosh से क्या सम्बंध है?


आपने जब bloomkosh को visit किया तो आपके सामने एक नाम आया jasuram तो आप ने सोचा ये jasuram कौन है।क्या वो इसके संस्थापक है ? या फिर उनका इससे कोई और सम्बंध है तो आपके सवाल का समाधान किया जाता है jasuram इस bloomkosh के संस्थापक है।
इस post में आपको bloomkosh के संस्थापक श्री jasuram जी के बारे में बताया गया है।

तो जानिए उनके बारे:-

Jasuram/ founder 


इस चराचर जगत में आपने नाम सुना होगा india अर्थात भारत,इस भारत के west में एक प्रांत है राजस्थान उस राजस्थान से आते है ये jasuram जी।
रेगिस्तान के धोरो में पले बढ़े jasuram अपनी काव्य यात्रा के साथ साथ ba के student है।


नाम- jasuram 
राज्य- राजस्थान
देश- भारत
भाषा- हिन्दी/ राजस्थानी/ english 
व्यवसाय- student 



अधिक जाने :-




सवाल ?

 Home रचनाकारो की सूची  रचनाएँ  काव्यशास्त्र  Other  रचना भेजे


यह वेबपत्र क्यों बनाया गया?

Jasu ram को यह वेबपत्र बनाने का ख्याल क्यूँ आया?

इस वेबपत्र का मूल उद्देश्य क्या है?

jasuram इस वेबपत्र से क्या चाहते है?


आपका सवाल था इस वेबपत्र को क्यूँ बनाया गया अर्थात इसका मूल उद्देश्य क्या है? हमारी team द्वारा आपके सवालों के जवाब देने का प्रयास किया फिर भी आपके मन में कोई शंका या सवाल है तो हमें comment box में पुछ सकते है,आपका व आपके सवाल का सदैव स्वागत होगा।


                  उद्देश्य             



Bloomkosh में आपका स्वागत है,bloomkosh हिन्दी काव्य के नये रचनाकारो की रचनाओं को विश्व जगत की हिन्दी पाठकों तक पहुँचाने के उद्देश्य से बनाया गया एक वेबपत्र है ,इस वेबपत्र के founder  jasuram ने जब अपनी काव्य यात्रा शुरु की तो उनके सामने जो छोटी छोटी problm आयी तब उनके मन में एक ख्याल आया और उन्होंने महसूस किया न जाने कितने नव रचनाकार होंगे जो अपनी काव्ययात्रा को शुरु कर रहे होंगे उनके सामने भी ये समस्या आती होगी उनमें से एक मुख्य समस्या है अपनी रचनाओं को पाठक वर्ग तक कैसे पहूंचाया जाया? और उन्होनें एक बात ओर महसूस की वो थी कुछ हिन्दी पाठक वर्ग जो हिन्दी काव्य से अति लगाव रखते है और हिन्दी काव्य रचनाओं को पढ़ना उनकी मुख्य hobby है मगर आर्थिक स्थिति के कारण वो पुस्तके खरीद कर पढ़ नही सकते है तो उनके लिये इस वेबपत्र के माध्यम से रचना उपलब्द करवाने का मूल उद्देश्य से इस वेबपत्र की शुरुआत की गयी। वैसे तो आज इंटरनेट के युग में ऐसी बहुत सी site है जो हिन्दी साहित्य के प्रसार का कार्य कर रही है। उनकी तरह ही यह bloomkosh सभी रचनाकारो व पाठक वर्ग के लिये निशुल्क सेवा या माध्यम है।
तो मौटे तौर पर bloomkosh का मूल उद्देश्य-

1/  हिन्दी काव्य रचनाकारो के लिये एक मंच उपलब्द करवाना।

2/  हिन्दी पाठक वर्ग के लिये निशुल्क काव्य उपलब्द करवाना।

3/  हिन्दी का विश्व स्तर पर प्रचार प्रसार करना।

4/  आज का युग इंटरनेट का युग है तो इसी के साथ डिजिटल हिन्दी  में योगदान देना।


आपको इस वेबपत्र का मूल उद्देश्य समझ में आ गया होगा फिर भी कोई सवाल है तो हमें comment box में पुछ सकते है,आपका सदैव स्वागत होगा।

इसी के साथ इस मंच को सफल तरीके से आगे बढ़ाने के लिये आपके योगदान की अति आवश्यकता है।


अन्य सवाल?




पेज बनाए

Home रचनाकारो की सूची  रचनाएँ   काव्यशास्त्र Other  रचना भेजे


आप कवि या लेखक है और अपनी रचना इस कोश में शामिल करवाना चाहते है तो 

आप भी अपना नाम रचनाकारो की सूची में लिखवाना चाहते है तो 

आप भी अपने नाम का पेज इस कोश में शामिल करवाना चाहते है तो


⌨ पेज कैसे बनाए?


👉 पेज बनवाने के लिये निम्न जानकारी हमें इस email id Bloomkosh@gmail.com भेजेें:-

1/ अपना नाम व photo 
2/ कलम/पेन का नाम (यदि हो तो)
3/ जिला/राज्य/देश का नाम 
4/ व्यवसाय
5/ अपनी पुस्तक नाम सूची (यदि प्रकाशित हो तो)
6/  रचना (जो इस कोश में शामिल करवाना चाहते हो)
7/ साहित्यिक उपलब्धि  (यदि हो तो)


आप एक बार पेज बनवा लेने के बाद अपनी रचना कभी भी सिर्फ अपने नाम के साथ भेज सकते हैं आपकी रचना आपके पेज में शामिल कर ली जायेगी। 


इससे संबंधित अन्य सवाल:-





सवाल-1

Home रचनाकारो की सूची  रचनाएँ  काव्यशास्त्र  Other  रचना भेजे


इस कोश में अपनी रचना कैसे शामिल करे?

1/ क्या मैं भी इस कोश में रचना शामिल करवा सकता हूँ?

2/ क्या आप इस कोश में मेरी रचना शामिल करेंगे?

3/ इस कोश में रचना शामिल करने के लिये मैं अपनी रचना कहाँ व कैसे भेजूंगा?



Bloomkosh में आपका स्वागत है,आपके सवालों के जवाब bloomkosh team ने नीचे विस्तरित रुप से देने का प्रयास किया है फिर भी यदि आपको इस सम्बन्ध में कोई शंका या सवाल है तो comment box में पुछ सकते हो आपका व आपके सवाल का सदैव स्वागत होगा।


तो अब आपका सवाल था कि इस कोश में अपनी रचना कैसे शामिल करे?



इस कोश में अपनी रचना शामिल करने का तरीका 



1/  सबसे पहले आपको इस कोश में अपने नाम का एक पेज बनवाना होगा? 

👉    पेज बनाए


2/  पेज बनवाने के बाद आप अपनी रचना bloomkosh team को उनकी email id   bloomkosh@gmail.com  पर भेेेजनी होगी।

👉   रचना भेजे


3/ अपनी रचना भेजते समय निम्न नियमों की पालना अवश्य करे।



१- आपकी रचना मौलिक तथा स्वरचित होनी चाहिये।
२-  मात्रा सम्बन्धी  अशुद्धियां नहीं होनी चाहिये।
३- अपनी रचना का शीर्षक अवस्य होना चाहिये।
४- अपनी रचना की विधा जिसमें रचना लिखी गयी हो (यदि सम्भव हो तो)
५- रचना भेजते समय साथ में नीचे अपना नाम अवस्य भेजे।


इससे सम्बंधी अन्य सवाल

👉
👉
👉
👉
👉



Copyright



Bloomkosh पर आपका स्वागत है,यह एक हिन्दी काव्य webpage है तो

 
इस वैबसाइट पर संकलित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार रचनाकार या अन्य वैध कॉपीराइट धारक के पास सुरक्षित हैं। इसलिये bloomkosh  में संकलित कोई भी रचना या अन्य सामग्री किसी भी तरह के सार्वजनिक लाइसेंस (जैसे कि GFDL) के अंतर्गत उपलब्ध नहीं है। © Poems collected in bloomkosh are copyrighted by the respective poets and are, therefore, not available under any public, free or general licenses including GFDL

देखा गया है कि प्रिंट माध्यम के पाठक और इंटरनेट के पाठक अलग-अलग होते हैं। जो लोग पुस्तक खरीद कर पढ़ने में रुचि रखते हैं -उन्हें इंटरनेट पर उपलब्ध मूल्यरहित सामग्री भी अच्छी नहीं लगती और वे पुस्तक खरीदकर ही पढ़ते हैं। साथ ही लोग पुस्तकें इस लिये भी खरीदते हैं क्योंकि पुस्तकों का घर और पुस्तकालय इत्यादि में संकलन किया जा सकता है और जब चाहे उसे पढ़ा जा सकता है। इसलिये bloomkosh, किसी भी रचनाकार या प्रकाशक को किसी भी तरह की आर्थिक हानि नहीं पहुँचाता। इसके विपरीत bloomkosh  रचनाकार की रचनाओं को वहाँ तक भी पहुँचाता है जहाँ उनकी प्रिंट पुस्तक नहीं पँहुच पाती। इससे रचनाकार के पाठक-समूह में वृद्धि होती है। bloomkosh में पुस्तकों के प्रकाशकों के नाम और पते भी देने की कोशिश की जाती है -इससे उन लोगों को प्रकाशक से सम्पर्क करने में सुविधा होती है जो पुस्तक को खरीदना चाहते हैं।

इस प्रकार bloomkosh  रचनाकार, प्रकाशक और पाठक; सभी के लिये लाभकर है। इससे भी महत्वपूर्ण यह है कि bloomkosh हिन्दी और हिन्दी काव्य को विश्व भर में प्रसारित करने का एक सशक्त माध्यम है।

फिर भी यदि किसी रचनाकार / कॉपीराइट-धारक को कोई आपत्ति है तो उनसे अनुरोध कि वह हिन्दी काव्य के प्रचार-प्रसार को ध्यान में रखते हुए, bloomkosh के योगदानकर्ताओं से अनजाने में हुई भूल को क्षमा कर दें। यदि कॉपीराइट-धारक को कोई आपत्ति है तो कृपया bloomkosh@gmail.com पर सूचित कर दें। जिन रचनाओं के कविता कोश में होने पर उनके कॉपीराइट-धारक आपत्ति प्रकट करेंगे; उन्हें bloomkosh से हटा दिया जाएगा।





अभिनंदन

Home  रचनाकारो की सूची  रचनाएँ   काव्यशास्त्र  Other  रचना भेजे


Bloomkosh पर आपका स्वागत है,bloomkosh एक हिन्दी काव्य पेज है,इस पेज पर बहुत से रचनाकारो की रचना संकलित है



               अभिनंदन       



Bloomkosh इस post के माध्यम से आप सभी का अभिनंदन करता है।




About us

Home  रचनाकारो की सूची  रचनाएँ   काव्यशास्त्र  Other  रचना भेजे


Bloomkosh में आपका स्वागत है। तो कैसे है आप लोग? Bloomkosh आप के उत्तम स्वास्थ्य की मंगलकामनाएं करता है।आइये आपके कुछ सवालो के जवाब देने की कोशिस करते है।हमेशा होता है कि जब भी कोई नयी वस्तु के बारे में सुनते है तो हम उन वस्तु के बारे में जानने की कोशिस करते है और आप तो इस bloomkosh पर visit कर रहे है तो आपके मन में तो इसके बारे जानने की प्रबल इच्छा होगी,तो आइये आज बताते है हमारे बारे में:-


हमारे बारे में

Bloomkosh क्या है?

Bloomkosh एक इंटरनेट पर बनाया गया वेबपत्र है जो हिन्दी काव्य की रचनाएँ संकलित करता है,और इस कोश में बहुत सारे रचनाकारो की रचनाएं संकलित है जो हिन्दी पाठकवर्ग के लिये पाठय सामग्री के रुप में निशुल्क उपलब्द है।

Bloomkosh के संस्थापक 

Jasuram हिन्दी काव्य प्रेमी व नवकवि इस कोश के founder है उनकी दूर दृष्टि व निर्देशन में इस कोश की यात्रा nov 2020 से शुरु होती है।
Jasuram के बारे में अधिक जानने के लिये उनको social मीडिया पर पर follow करे:-


Bloomkosh का इतिहास

जब भी कोई रचनाकार अपनी पहली रचना लिखता है तो उनके सामने समस्या आती है उनकी रचना पाठक वर्ग तक कैसे पहुँचे। jasuram ने विशेष कर उनके लिये यह पेज बनाया है कि उनकी रचना यहाँ पर संकलित की जा सके।

दूसरा कारण बहुत सारे ऐसे हिन्दी पाठक है जो online पढ़ना चाहते है,हो सकता है उनको पढ़ना अच्छा लगता हो,या फिर हो सकता है उनके पास बहुत सारी किताबे खरीदकर पढ़ने की स्थिति ना हो , jasuram खुद इस परिस्थिति से गुजरे है उनके पढ़नें की तीव्र इच्छा से ही इस कोश की शुरुआत हुई है।

हिन्दी काव्य के विश्व भर में प्रचार प्रसार को समर्पित यह कोश अपना इतिहास निम्न तरीके से सूचीबद्ध करता है।

फिलहाल इतिहास की link उपलब्द नही है 



Bloomkosh के बारे में अधिक जानने के लिये उनको social मिडिया पर follow करे।




अन्य महत्त्वपूर्ण जानकारी 




अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

 Home रचनाकारो की सूची   रचनाएँ  काव्यशास्त्र Other  रचना भेजे


कुछ सवाल जो बार बार पुछे जाते है उनका जवाब bloomkosh team द्वारा देने की कोशिस की गयी फिर भी आपके मन मे कोई शंका या सवाल है तो हमें comment box में पुछ सकते है।


1/  इस कोश में अपनी रचना कैसे शामिल करे?

2/  इस वेबपत्र का मूल उद्देश्य क्या है?

3/  Bloomkosh के संस्थापक कौन है?




Terms & conditions     Privacy policy    About us  Contact us    Disclaimer 

Other

 Home रचनाकारो की सूची  रचनाएँ  काव्यशास्त्र Other  रचना भेजे


Bloomkosh पर आपका स्वागत है,bloomkosh एक हिन्दी काव्य पेज है ,इस पेज पर बहुत से रचनाकारो की रचनाएं संकलित है मगर उन रचनाओं को पढ़ने के अलावा भी आपके मन में बहुत सारे सवाल और जिज्ञासाएं होती है,या तो वो इस bloomkosh के बारे में हो सकती है,या इस कोश के founder के बारे में ,या किसी अन्य प्रकार की कोई भी जिज्ञासा उनके जवाब स्वरुप व हमारे इस कोश पर दी गयी रचनाओं के अलावा अतरिक्त जानकारी की सूची नीचे दी जा रही है। तो आइये इन अन्य आलेखों के बारे में भी जानिये:-







Terms & conditions     Privacy policy    About us  Contact us    Disclaimer 

रचना भेजे

Home  रचनाकारो की सूची   रचनाएँ  काव्यशास्त्र Other  रचना भेजे


आप अपनी रचना हमें bloomkosh@gmail.com पर भेजे।


अपनी रचना भेजते समय निम्न नियमों की पालना अवश्य करे।



१- आपकी रचना मौलिक तथा स्वरचित होनी चाहिये।
२-  मात्रा सम्बन्धी  अशुद्धियां नहीं होनी चाहिये।
३- अपनी रचना का शीर्षक अवस्य होना चाहिये।
४- अपनी रचना की विधा जिसमें रचना लिखी गयी हो (यदि सम्भव हो तो)
५- रचना भेजते समय साथ में नीचे अपना नाम अवस्य भेजे।
६- आप की सभी रचना एक जगह store के लिये एक पेज अवस्य बनवाए 


🤔पेज क्यों बनवाए?

🤔पेज कैसे बनाए ?



आप कवि या लेखक है और अपनी रचना इस कोश में शामिल करवाना चाहते है तो 

आप भी अपना नाम रचनाकारो की सूची में लिखवाना चाहते है तो 

आप भी अपने नाम का पेज इस कोश में शामिल करवाना चाहते है तो


⌨ पेज कैसे बनाए?


👉 पेज बनवाने के लिये निम्न जानकारी हमें इस email id Bloomkosh@gmail.com भेजेें:-

1/ अपना नाम व photo 
2/ कलम/पेन का नाम (यदि हो तो)
3/ जिला/राज्य/देश का नाम 
4/ व्यवसाय
5/ अपनी पुस्तक नाम सूची (यदि प्रकाशित हो तो)
6/  रचना (जो इस कोश में शामिल करवाना चाहते हो)
7/ साहित्यिक उपलब्धि  (यदि हो तो)


आप एक बार पेज बनवा लेने के बाद अपनी रचना कभी भी सिर्फ अपने नाम के साथ भेज सकते हैं आपकी रचना आपके पेज में शामिल कर ली जायेगी। 


इससे संबंधित अन्य सवाल:-




रचनाएँ

 Home रचनाकारो की सूची  रचनाएँ   काव्यशास्त्र  Other  रचना भेजे


Bloomkosh में आपका स्वागत है,bloomkosh एक हिन्दी काव्य पेज है इस पेज पर बहुत से रचनाकारो की रचनाएँ संकलित है ऐसी रचनाएँ जो मन को आनंदित कर दे और इन रचनाओं को पढ़ने के बाद आपको लगे कि वाह!क्या रचना है। एक रचना पढ़ने के बाद आपका मन आगे से आगे ओर रचनाएँ पढ़ने को उत्साहित हो जाये तो इसप्रकार हमनें भी आपकी जिज्ञासा व उत्साहित भावना को समझते हुए इस post में इस bloomkosh पर संकलित सभी रचनाओं को यहाँ एकत्रित करने का प्रयास किया है।

रचनाएँ 

 

 







Terms & conditions     Privacy policy    About us  Contact us    Disclaimer 

रचनाकारो की सूची

 Home  रचनाकारो की सूची  रचनाएँ   काव्यशास्त्र  Other  रचना भेजे


Bloomkosh में आपका स्वागत है,bloomkosh एक हिन्दी काव्य पेज है इस पेज पर बहुत से रचनाकारो की रचनाएँ संकलित की गयी है। यहां पर आपके लिये रचनाकारो की सूची दी गयी है,आप जिस कवि या लेखक की रचनाएँ पढ़ना चाहते है सीधे उनके नाम पर जाकर उनकी रचनाएं पढ़ सकते है,हर व्यक्ति के जीवन में कोई न कोई व्यक्ति आदर्श होता है,और उनमें किसी कवि या लेखक का नाम भी होता है तो आइये कुछ रचनाकारो के बारे में जाने,उनकी रचनाएँ पढ़े,न जाने कब कोई आदर्श मिल जाये,दुसरी बात यदि आप किसी रचनाकार के बहुत बड़े फैन है और उनकी रचनाएँ यहाँ पढ़ने को मिल जाये तो क्या बात है!

आइये पढ़ते हिन्दी के नव रचनाकारो की नयी रचनाएँ ,न जाने कौनसी रचना आपकी सबसे प्रिय रचना बन जाये?

Bloomkosh पर संकलित रचनाओं के रचनाकारो की सूची:-



Indu sahu       Kaur dilwant




Terms & conditions     Privacy policy    About us  Contact us    Disclaimer 

विधाएँ

 Home रचनाकारो की सूची  रचनाएँ  काव्यशास्त्र  Other  रचना भेजे


नमस्कार,bloomkosh पर आपका स्वागत है। आप चाहते है कि मैं भी अपनी काव्य यात्रा शुरु करु क्योंकि आप लिखने के बहुत शौकीन हो मगर आपके सामने समस्या है कि लिखा कैसे जाये।आप हिन्दी से प्रेम करते है,हिन्दी काव्य से प्रेम करते है और आप चाहते है कि एकदिन मेरा नाम भी कवि या लेखक के रुप में जाने जाये,मै भी रचना लिखूँ,वो भी अच्छी-सी, तो आइये आज सीखते कैसे लिखा जाता है।इस पोस्ट में आपको सिखाएंगे 

शेर,शायरी,गजल,दोहा,सोरठा,कविता,कुन्डलिया,क्षणिकाए,आत्मकथा,जीवनी,कहानी,समीक्षा सभी तरह छंदोबद्ध,छंदमुक्त,तुकान्त,अतुकान्त रचनाएँ लिखना 

नीचे दी गयी link के माध्यम से आप जिस तरह की रचनाएँ लिखना चाहते है वो सीख सकते है। लिखने के बारे में दी गयी जानकारी पढ़ने के बाद भी यदि कोई सवाल आपके मन में रहता है तो आप comment box के माध्यम से पुछ सकते है।


👉

👉

👉

👉

👉

👉

👉

आपमें जब लिखने का थौड़ा सा भी जुनून है तो आप उपर्युक्त link से उस विधा या छंद के बारे में जानकारी लेकर लिख सकते है।वैसे आप अपनी रचना को अच्छा रुप तब ही दे पायेगे जब आपका शब्द्कोश अच्छा होगा,भाषा पर पकड़ अच्छी होगी ,इन सब के लिये आपको अधिक से अधिक रचनाएँ पढ़नी चाहिये।तो कुछ रचनाएँ जो आपके लिये बहुत उपयोगी साबित होगी नीचे दी जा रही है









Terms & conditions     Privacy policy    About us  Contact us    Disclaimer 

काव्यशास्त्र

 Home रचनाकारो की सूची  रचनाएँ  काव्यशास्त्र Other  रचना भेजे


काव्य वाड्मय का ही एक अंग है और वाड्मय का अर्थ है - शब्द - अर्थमय साहित्य अर्थात जो कुछ भी लिखा- पढ़ा जाता गै वह वाड्मय है,इस प्रकार काव्य को भी वाड्मय के अन्तर्गत माना जाता है।काव्य में जो लिखा जाता है वो चमत्कृत और आनन्द प्रदान करने वाला होता है।     अर्थात काव्य रमणीय अर्थ प्रदान करने वाला होता है।

काव्य की परिभाषा:-

आचार्य भामह ने काव्य की परिभाषा देते हुए शब्दार्थ सहित काव्य को काव्य कहा है 

              शब्दार्थोसहितौकाव्यम

आचार्य रुद्र्ट-
            
              ननु शब्दार्थो काव्यम


आचार्य रामचन्द्र शुक्ल- 

जो उक्ति हृदय मे भाव जाग्रत कर दे या उसे प्रस्तुत वस्तु या तथ्य में मार्मिक भावना में लीन कर दे वह काव्य है।


कुल मिलाकर कह सकते है कि काव्य आनन्द की प्रतीति कराने वाला होता है और वह शब्दार्थ की अभिव्यक्ति का सशक्त माध्यम बनता है।

 


काव्य के रुप / भेद

काव्य के प्रमुखत:दो भेद है-

1  दृश्य काव्य
2   श्रव्य काव्य





Terms & conditions     Privacy policy    About us  Contact us    Disclaimer 

Bloomkosh




Bloomkosh हिन्दी काव्य वेबपत्र है जो मुख्यत नये कवियों व लेखकों का पेज है इस पेज पर कोई भी रचनाकार अपनी रचना शामिल करवा सकता है तथा अपनी रचना को सम्पुर्ण विश्व जगत के हिन्दी पाठकों तक पहुँचा सकता है।



Bloomkosh 


Bloomkosh intro


रचनाकारो की सूची 

 





रचनाएँ 


 





अक्सर पुछे जाने वाले सवाल







हिन्दी साहित्य विधाएँ 

⌨ लिखना सीखे








Other 

काव्यशास्त्र

Daily story 

Weekly story 

Monthly story 

yearly story 

Fastival

news 

best display post 

latest 

trending

 oldest 

पाठकों में चर्चित 

विविध 

सम्पादकीय

 good morning

 good night

 सुविचार 

शायरी  

bloomkosh की आत्माकथा 

bloomkosh की जीवनी 

उपलब्दी

 सीमाएँ  

साक्षात्कार 

social midia 

morning post 

afternoon post 

evening post 

night post 

sleeping post 

 पूछताछ 

साहित्यक कार्यक्रम 

विधाएँ 

संकलन 

catagary 

मानक 

नये नाम जोड़ने की प्रक्रिया,

प्रगति 

नये जुड़े पन्नो की सूची 

सबसे पुराने पन्ने 

trending page 

मिडिया में bloomkosh  

हमसे जुड़े 

founder 

रचना भेजे 

about 

contact us 

Copyright 

अन्य महत्त्वपूर्ण कड़ियाँ 





क्या तेरा जाना जरुरी था

                  क्या तेरा जाना जरुरी था  बचपन तू मुझे अकेला कर गया,क्या तेरा जाना जरुरी था। यदि हाँ तो साथ ले चलता,क्या मुझे पीछे छोड़ना जर...