अकेलापन

 Home रचनाकारो की सूची  रचनाएँ  काव्यशास्त्र  Other  रचना भेजे


                अकेलापन             


©️copyright :  manisha saraswat ,bloomkosh के की अनुमति है।इस रचना का प्रयोग    की अनुमति बिना कही नही किया जा सकता है।


शीर्षक - अकेलापन 



                  


जब  अकेले  आये  दुनिया में, 
तो अकेले क्यों नहीं रह सकतेl
जब  अकेले जाना  दुनिया से,
तो खुश क्यों नहीं रह सकतेll
  जानती   हूँ    मैं, 
बहुत  बातें  बतानी  हैl
पर कोई शख्स ही नहीं है, 
जिन्हें ये बातें सुनानी है।। 
क्यों चाहते एक शख्स, 
जो तुमको जरा समझे।
खुद ही में है वो शख्स, 
जो तुमको सदा समझे।। 
तो खुद मैं खोजो उसको, 
मिलकर  सुकून पाओगे।
पर अगर बाहर खोजा तो, 
सिर्फ   दर्द   पाओगे।। 
अब मर्जी तुम्हारी है, 
क्या चाहते हो तुम। 
अकेले रहना चाहते हो, 
या दर्द सहना चाहते हो।। 
     मानती    हूँ    मैं, 
 बहुत कठिनाई आयेगी। 
 पर  उस दर्द से बेहतर, 
तो वो  कठिनाई  भायेगी।




Bloomkosh 

Bloomkosh हिन्दी काव्य webpage है,इस पर बहुत से हिन्दी साहित्य रचनाकारो की रचनाएँ संकलित की गयी है।



हमसे जुड़े



अन्य रचनाएँ 




Terms & conditions     Privacy policy    About us  Contact us    Disclaimer 

No comments:

Post a Comment

क्या तेरा जाना जरुरी था

                  क्या तेरा जाना जरुरी था  बचपन तू मुझे अकेला कर गया,क्या तेरा जाना जरुरी था। यदि हाँ तो साथ ले चलता,क्या मुझे पीछे छोड़ना जर...