Pages

एक सवाल

 Home रचनाकारो की सूची  रचनाएँ  काव्यशास्त्र  Other  रचना भेजे


               एक सवाल                


©️copyright :  priya pandya  ,bloomkosh के पास संकलन की अनुमति है।इस रचना का प्रयोग    की अनुमति बिना कही नही किया जा सकता है।


शीर्षक - एक सवाल


एक सवाल है समाज के ठेकेदारों से, क्यों हर बार हर्जाना नारी को भरना पड़ता है?
क्यों पुरूष प्रधान समाज में, सागर तो हमेशा रुक जाते हैं, नदियों को ही बहना पड़ता है।

लक्ष्मी ,अवंती ,दुर्गा ये सब वो नारी थी ,जिनके आगे पुरुषों की समाज भी हारी थी
फिर भी क्यों हर युगों में , जीवन की अग्निपरीक्षा से औरत को ही गुजरना पड़ता है ? 
सागर तो रुक ...... 

क्यों बेटो को बेटी से बढ़कर माना जाता है? क्यों गर्भ में कन्या भ्रूण को ही मरना पड़ता है?
क्यों उच्च शिक्षा हमेशा बेटों को दिलाई जाती है? क्यों बेटी को ही अनपढ़ रहना पड़ता है?
सागर तो रुक....... 

क्यों बहु ही हमेशा जिंदा जलाई जाती हैं? क्यों औरत की ही बोली लगाई जाती है?
क्यों परदे में औरत को घुटकर रहना पड़ता है। क्यों हर दर्द चुप होकर सहना पड़ता है?
सागर तो रुक........ 

क्यों हर रूढ़िवादिता, औरत पर लागू होती है, क्यों नारी ही हमेशा चिता पर जिंदा सोती है।
क्यों हर युग में सीता का ही हरण होता है,क्यों हर युग में नारी को जौहर करना पड़ता है?
सागर तो रुक........ 
एक सवाल............ 
-priya pandya




Bloomkosh 

Bloomkosh हिन्दी काव्य webpage है,इस पर बहुत से हिन्दी साहित्य रचनाकारो की रचनाएँ संकलित की गयी है।



हमसे जुड़े



अन्य रचनाएँ 




Terms & conditions     Privacy policy    About us  Contact us    Disclaimer 

No comments:

Post a Comment