Pages

भक्तों की पुकार

Home रचनाकारो की सूची  रचनाएँ  काव्यशास्त्र  Other  रचना भेजे


                भक्तों की पुकार         


©️copyright : Indu sahu    ,bloomkosh के पास संकलन की अनुमति है।इस रचना का प्रयोग  Indu sahu   की अनुमति बिना कही नही किया जा सकता है।


शीर्षक - भक्तों की पुकार



विधा: मनहरण घनाक्षरी;
         प्रति पद 31 वर्ण
         8, 8, 8, 7 पर यति

शीर्षक- भक्तो की पुकार

*जगमग चहुँ ओर, भक्त तेरे करें शोर,
जय माँ अम्बे भवानी, मातारानी आ गयीं।

लिए दीप और ज्योत, भक्ति में हैं ओत-प्रोत,
माता के विविध रूप, हिय में समा गयीं।

सज गया दरबार, भक्त करें इंतजार,
देख माता का श्रृंगार, नयन हर्षा गयीं।

दुखियों के हरें दुःख, चारों ओर करें सुख,
रूप माता के अनूप, जगत में छा गयीं।।1।।

*माता के हैं नव रूप, दुर्गा काली अम्बे रूप,
जगत जननी माता, कृपा बरसाइये।

माता तेरे भक्तगण, माँगते हैं कुछ वर,
इस जगत से अब, कोरोना हटाइये।

जन सब घर रहें, तेरे ही शरण गहें,
महामारी प्रकोप से, जग को बचाइये।

माता के रूप अनेक, हिय से स्वरूप देख,
सृष्टि के कल्याण हेतु, माता आ जाइये।।2।।

स्वरचित मौलिक रचना

-इन्दु साहू,



कविता/ bloomkosh


Bloomkosh 

Bloomkosh हिन्दी काव्य webpage है,इस पर बहुत से हिन्दी साहित्य रचनाकारो की रचनाएँ संकलित की गयी है।



हमसे जुड़े



अन्य रचनाएँ 




Terms & conditions     Privacy policy    About us  Contact us    Disclaimer 

No comments:

Post a Comment