Pages

बचपन की यादे

 Home रचनाकारो की सूची  रचनाएँ  काव्यशास्त्र  Other  रचना भेजे


              बचपन की यादे           


©️copyright :neetu ashwani  ,bloomkosh के पास संकलन की अनुमति है।इस रचना का प्रयोग    की अनुमति बिना कही नही किया जा सकता है।


शीर्षक - बचपन की यादे


कसक दिल के कोने में आज भी है बचपन की 
कंचे, गुल्ली डंडा खेलें आजादी थी बचपन की

 ना चिंता ना फिक्र यही पहचान है बचपन की
 गिरना, उठना चोट छुपाना अल्हड़ता बचपन की

 रिक्शे के पैसे बचा कुल्फी खाना खुशी बचपन की
 कटी पतंग के पीछे भागना मस्ती बचपन की 

याद नहीं बीत गई कैसे रातें इतनी जल्दी बचपन की 
बचपन की यादें दिल में बसी क्योंकि है वह बचपन की 

यौवन हो चाहे बुढ़ापा उसमें बात नहीं होती बचपन की 
ओर अंत समय सब स्मृति गुम जाती याद रहती बचपन की।





Bloomkosh 

Bloomkosh हिन्दी काव्य webpage है,इस पर बहुत से हिन्दी साहित्य रचनाकारो की रचनाएँ संकलित की गयी है।



हमसे जुड़े



अन्य रचनाएँ 




Terms & conditions     Privacy policy    About us  Contact us    Disclaimer 

No comments:

Post a Comment