Pages

कुछ ख्यालात दिल के

 Home रचनाकारो की सूची  रचनाएँ  काव्यशास्त्र  Other  रचना भेजे


        कुछ ख्यालात दिल के         


©️copyright :kaur dilwant ,bloomkosh के पास संकलन की अनुमति है।इस रचना का प्रयोग Kaur dilwant   की अनुमति बिना कही नही किया जा सकता है।


शीर्षक - कुछ ख्यालात दिल के



कुछ जज़्बात कुछ लम्हात ज़िंदगी में उमंग भर देते हैं

कोरे कागज़ जैसी ज़िंदगी में मोहब्बत के रंँग भर देते हैं


लिख देते हैं इबारत खुशियों की क़लम से इस तरह

हर्फ़ दर हर्फ़ अल्फाज़ को उल्फ़त की ग़ज़ल कर देते हैं


मुस्कुराते तन्हाइयों में और महफ़िलों की रौनक बन जाते

ऐसे कुछ अशआर मसलन करिश्माई असर कर देते हैं


दुआओं का सबब बनकर खियाबाँ के लिए बहार आती जैसे

ऐसे ही कुछ ख़्यालात दिल के वीरानों को आबाद कर देते हैं


Bloomkosh 

Bloomkosh हिन्दी काव्य webpage है,इस पर बहुत से हिन्दी साहित्य रचनाकारो की रचनाएँ संकलित की गयी है।



हमसे जुड़े



अन्य रचनाएँ 




Terms & conditions     Privacy policy    About us  Contact us    Disclaimer 

No comments:

Post a Comment