ईश्वर की सृष्टि में

 Home रचनाकारो की सूची  रचनाएँ  काव्यशास्त्र  Other  रचना भेजे


                ईश्वर की सृष्टि में       


©️copyright : kaur dilwant   ,bloomkosh के पास संकलन की अनुमति है।इस रचना का प्रयोग   Kaur dilwant की अनुमति बिना कही नही किया जा सकता है।


शीर्षक - ईश्वर की सृष्टि में


ईश्वर की सृष्टि में भावनाओं का अद्भुत विचरण होता है

आदर सम्मान के संग संग विनम्रता का मिश्रण होता है


संगीत के सुर ताल जैसे मधुरता के वाहक बनते हैं

सप्त सुरों का रागों से वैसे ही एक अटूट संबंध होता है


संयम की पतवार से बेशक जीवन की कश्ती आगे बढ़ती 

चुनौतियों से निपटना हो तो उत्साह से समन्वय आवश्यक होता है


प्यार एक उत्कृष्ट संलयन है कोमल हृदय के आंँगन में 

आविर्भाव नव दिवस का जैसे  सूर्य की किरणों से होता है



Bloomkosh 

Bloomkosh हिन्दी काव्य webpage है,इस पर बहुत से हिन्दी साहित्य रचनाकारो की रचनाएँ संकलित की गयी है।



हमसे जुड़े



अन्य रचनाएँ 




Terms & conditions     Privacy policy    About us  Contact us    Disclaimer 

No comments:

Post a Comment

क्या तेरा जाना जरुरी था

                  क्या तेरा जाना जरुरी था  बचपन तू मुझे अकेला कर गया,क्या तेरा जाना जरुरी था। यदि हाँ तो साथ ले चलता,क्या मुझे पीछे छोड़ना जर...